मौलाना फज़्ले हक़ को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर उलेमाओं द्वारा स्वागत किया
1500 साला मिलादुन्नबी की तैयारियाँ शुरू
शब्बीर हुसैन
कोटा, (रॉयल पत्रिका)। पैग़म्बरे इस्लाम की विलादत (जन्म) के 5 सितंबर 2025 को 1500 वर्ष पूरे होने पर विश्व भर में ख़ुशिया मनाई जाएँगी। ऑल इंडिया सीरत कमेटी द्वारा देशभर विशेष रूप से कोटा में भव्य पैमाने पर मिलादुन्नबी का जुलूस व जलसा आयोजित करने की तैयारियाँ शुरू कर दी हैं।
हज़रत सैयद तफ़ज़लुर्रेहमान की सरपरस्ती व मौलाना फज़ले हक़ राष्ट्रीय अध्यक्ष सीरत कमेटी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक दरगाह ईदूशाह बाबा हजीरा सब्जीमंडी पर हुई, जिसमे राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा नियाज़ अहमद निक्कू को जलसा जुलूस मिलादुन्नबी कमेटी कोटा का अध्यक्ष बनाया गया।
मौलाना फज़्ले हक़ ने कहा कि पैग़म्बरे इस्लाम का 1500 साला मिलादुन्नबी देशभर में मानवता का विकास सांप्रदायिक सौहार्द को मज़बूत बनाने के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
सीरत कमेटी के माध्यम से इस संदेश को घर घर पहुँचाकर समाज व देश को मज़बूत बनाना चाहते है।
तंज़ीम उलमा आइम्मा मसाजिद विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना फज़्ले हक़ व जलसा जुलूस कमेटी का अध्यक्ष नियाज़ अहमद निक्कू का माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।
इस मौके पर मौलाना सईद मुख़्तार इमाम ईदगाह नानता, मौलाना अलाउद्दीन अशरफ़ी क़ाज़ी क़स्बा केथुन, मौलाना ईदरीस रज़ा, क़ारी मक़सूद, हाफ़िज़ इब्ने अली, मौलाना कमरुद्दीन अशरफ़ी, हाफ़िज़ हनीफ़ व नसीम, हशरुद्दीन पठान, डॉ. अब्दुल मन्नान, अब्दुल जलील, ख़ालिद, सोनू अब्बासी ईदरीस बरकाती सहित अन्य लोग मोजूद रहे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
