सीएसटी टीम ने शेखर सांसी को किया गिरफ्तार
- शेखर सांसी से 53.92 ग्राम मात्रा की मादक पदार्थ स्मैक बरामद
- बरामद स्मैक की कीमत 12 लाख रुपए है
जयपुर (रॉयल पत्रिका)। पुलिस आयुक्तालय की सीएसटी टीम ने पुलिस थाना मालपुरा गेट जयपुर (पूर्व) के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ तस्कर शेखर सांसी पुत्र राधे श्याम सांसी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ 53.92 ग्राम स्मैक (थैली सहित) बरामद करने में सफलता पाई है। आरोपी मूलतः बारां जिले का निवासी है। आरोपी अवैध मादक पदार्थ स्मैक गांव लक्ष्मीपुरा खातौली से खरीद कर लाया था। आरोपी ने बताया कि वह अवैध मादक पदार्थ की एक-एक ग्राम की पुड़िया बनाकर सेक्टर 35, अक्सा मस्जिद द्रव्यवती नदी के पास बेचान करता था। आरोपी को पकड़ने में सीएसटी के कांस्टेबल आवेश दुबे व भंवरलाल की अहम भूमिका रही। बरामद की गई स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 12 लाख रुपए आंकी जा रही है।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
