Loading...

“सुनहरे मोती”

jaipur

default-image

Follow us

Share

सुनहरे मोती

  • ज़िन्दगी का असल मज़ा इसी में है कि हमेशा तकलीफों और मुसिबतों का मुकाबला करो और उसके साथ-साथ मुस्कुराते भी रहो।
  • अपनी ज़िन्दगी में अगर कुछ पाना चाहते हो तो जद्दोजहद करना सीखो, क्योंकि कुछ पाने के लिये बहुत कुछ खोना पड़ता है।
  • जिन्दगी हर शख्स को अज़ीज़ है, लेकिन बहादुर इन्सानों के लिये इज़्ज़त ज़िन्दगी से अज़ीज़ होती है।
  • ज़िन्दगी उस्ताद से ज्यादा सख्त होती है क्योंकि उस्ताद सबक देकर इम्तिहान लेता है और ज़िन्दगी इम्तिहान लेकर सबक देती है।
  • ज़िन्दगी की मुसिबतें हल्की करना चाहते हो तो गुनाह‌ ना करो।
  • ज़िन्दगी तब बेहतर होती है जब आप खुश होते हैं। लेकिन ज़िन्दगी तब बेहतरीन होती है जब आपकी वजह से कोई दूसरा खुश होता है।
  • अपनी ज़िन्दगी में हर किसी को एह‌मियत दो, जो अच्छा होगा खुशी देगा और जो बुरा होगा सबक देगा।
  • ज़िन्दगी की मुसिबतें कम करना चाहते हो तो ज्यादा से ज्यादा मशगूल रहो।
  • ज़िन्दगी कभी-कभी ऐसी ठोकर मारती है कि इन्सान सीधा सजदे में जा गिरता है।
  • ज़िन्दगी में हर मौके का फायदा उठाओ, मगर किसी के भरोसे का नहीं।

 

हबीबुल्ला एडवोकेट

जवाहर नगर, जयपुर

 

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।