Loading...

भाजपा पदाधिकारियों ने सुनी मोदी के मन की बात

सवाई माधोपुर

Follow us

Share

सवाई माधोपुर,(रॉयल पत्रिका)। भारतीय जनता पार्टी जिला सवाई माधोपुर के पदाधिकारियों ने जिला कार्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर की उपस्थिति में सुना। जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 123वें संस्करण में जनता से सीधा संवाद करते हुए राष्ट्र निर्माण के अनेक पहलुओं पर विचार साझा किए। किसान कल्याण से लेकर युवा उत्थान तक, वैज्ञानिक नवाचार से लेकर आत्मनिर्भर भारत तक, महिला सशक्तिकरण से लेकर पर्यावरण सरंक्षण तक, स्वच्छ भारत से लेकर सांस्कृतिक विरासत तक, हर विषय पर प्रधानमंत्री के विचार प्रेरणा से भरपूर और दिशा देने वाले रहे। प्रधानमंत्री ने आपातकाल की विभीषिका को याद करते हुए लोकतंत्र की मूल भावना अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और जनता की शक्ति को नमन किया, और कहा कि आपातकाल इतिहास की याद नहीं बल्कि लोकतांत्रिक चेतना का आह्वान था। “मन की बात” कार्यक्रम सिर्फ रेडियो कार्यक्रम नहीं बल्कि भारत के करोड़ों नागरिकों से संवेदनात्मक जुड़ाव का माध्यम है, यह संवाद वह है जिससे अतीत की सीख मिलती है, जिससे कार्यकर्ता की वर्तमान की जिम्मेदारी तय होती है और भविष्य के संकल्प जागते है। हर माह की अंतिम रविवार को यह आवाज़ भारत की आत्मा को छू जाती है यह वास्तव में राष्ट्र के “मन” की बात है। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जिले के प्रत्येक मंडल सहित 150 से अधिक शक्ति केंद्रों पर इस कार्यक्रम को सुना। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश जैन, जिला महामंत्री हरिओम गर्ग, जिला उपाध्यक्ष सत्यनारण धाकड़, मीडिया प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष दीनदयाल अग्रवाल, ओम सुवालका, मुकेश शर्मा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।