Loading...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे जोधपुर:IIT दीक्षांत समारोह

jodhpur

Follow us

Share

अंत्योदय शिविर और लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज एक दिवसीय प्रवास पर जोधपुर पहुंचे हैं। यहां एयरपोर्ट पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल की अगुवाई में स्थानीय भाजपा नेताओं व जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री यहां से सर्किट हाउस पहुंचने के कुछ देर बाद जोधपुर-नागौर रोड पर स्थित आईआईटी के 11वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगे। तत्पश्चात वे पं. दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा शिविर का निरीक्षण करेंगे और दोपहर में मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित होने वाले संभाग स्तरीय लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह शामिल होंगे। भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने बताया कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस व आपातकाल के काले अध्याय का 50वां वर्ष के अवसर पर भाजपा जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल के नेतृत्व में मारवाड़ इंटरनेशनल ऑडिटोरियम, पॉलीटेक्नीक कॉलेज परिसर में जोधपुर संभाग के लोकतन्त्र सैनानियों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, अति विशिष्ठ अतिथि के रूप में केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव मौजूद रहेंगे। समारोह की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद व लोकतंत्र सैनानी संघ के राष्ट्रीय महामंत्री राजेन्द्र गहलोत करेंगें एवं विशिष्ठ अतिथि के रूप में केबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल, के.के. विश्नोई, विधायक देवेन्द्र जोशी, अतुल भंसाली एवं जेडीए के पूर्व चैयरमेन डा. महेन्द्र सिंह राठौड़ सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, लोकतंत्र सैनानी एवं पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। वे यहां तीन प्रमुख कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इनमें IIT जोधपुर का 11वां दीक्षांत समारोह, पं. दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा शिविर का निरीक्षण और संभाग स्तरीय लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह शामिल हैं। मुख्यमंत्री के तय कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 12 बजे तक करवड़ स्थित IIT जोधपुर के 11वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक ग्राम दईजर में पं. दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े के तहत आयोजित शिविर का निरीक्षण करेंगे। दोपहर 2:10 बजे वे मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर पहुंचेंगे, जहां 2:30 से 3:30 बजे तक आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर संभाग स्तरीय लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह (संविधान हत्या दिवस कार्यक्रम) में भाग लेंगे। अपराह्न 3:40 बजे वे जोधपुर एयरपोर्ट से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। संभाग स्तरीय लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर, पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में आयोजित संभाग स्तरीय लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि रहेंगे। जिला प्रशासन ने कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल भी रहेंगे मौजूद संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल भी गुरुवार को जोधपुर प्रवास पर रहेंगे। पटेल प्रातः 9:30 बजे IIT जोधपुर के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे। दोपहर 12:25 बजे ग्राम दईजर में अंत्योदय पखवाड़ा शिविर का अवलोकन करेंगे और दोपहर 2:30 बजे मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वे दोपहर 3:40 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे और सायं 4:20 बजे सर्किट हाउस लौटकर रात्रि विश्राम करेंगे।

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।