Loading...

‘जन नायकन’ से फिल्मों को अलविदा कहेंगे थलापति विजय

india , south

Follow us

Share

 

आखिरी फिल्म के लिए एक्टर को मिली 275 करोड़ रुपये फीस!

साउथ एक्टर थलापति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक विजय ने ‘जन नायकन’ के लिए 275 करोड़ रुपए की फीस ली है। हालांकि, उन्हें फिल्म के प्रॉफिट में कोई हिस्सा नहीं मिलेगा।

‘जन नायकन’ को एच विनोद ने डायरेक्ट और केवीएन प्रॉडक्शंस प्रोड्यूस किया है। विजय के साथ फिल्म में पूजा हेगड़े और बॉबी देओल मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि ममिथा बैजू, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज, नारायण और प्रियमणि सपोर्टिंग रोल्स में नजर आएंगे।

फिल्म को पहली बार सितंबर 2024 में ‘थलापति 69’ के टाइटल के साथ अनाउंस किया गया था, क्योंकि यह विजय की 69वीं फिल्म है। आधिकारिक टाइटल जनवरी 2025 में सामने आया। इसकी शूटिंग फरवरी 2025 से चेन्नई और पयनूर में शुरू हुई। म्युजिक अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है।

बता दें कि विजय ‘तमिलगा वेट्ट्री कझगम’ (TVK) के संस्थापक अध्यक्ष हैं। फरवरी 2024 में विजय ने अपनी राजनीतिक पार्टी ‘तमिलगा वेत्रि कलगम’ लॉन्च करते हुए राजनीति में आने की घोषणा की थी। साथ ही उन्होंने कहा था कि वह फिल्मों से दूरी बना रहे हैं। बता दें कि विजय का फिल्मी करियर 1984 में बाल कलाकार के रूप में शुरू हुआ था। वहीं उन्होंने 1992 में अपने पिता एस. ए. चंद्रशेखर की फिल्म ‘नालैया थीरपू’ से बतौर लीड एक्टर डेब्यू किया था।

2015 की फिल्म ‘पुली’ के बाद से उनकी कोई भी फिल्म फ्लॉप नहीं हुई। बीस्ट (2022), वारिसु (2023) और द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (GOAT, 2024) जैसी फिल्मों को मिले-जुले रिव्यूज मिले, लेकिन कमाई अच्छी हुई।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।