जल भराव की समस्याओं को लेकर नगर पालिका प्रशासन के सामने फाड़ा ज्ञापन – दी चेतावनी
चूरू, (रॉयल पत्रिका)। जिला मुख्यालय के निकटवर्ती कस्बा रतन नगर के वार्ड नं 19,15 व 18 के मध्य रानी शक्ति सड़क पर हो रहे जल भराव को लेकर आज वार्ड वासीयों ने किया नगरपालिका प्रशासन का घेराव व ज्ञापन देने की बजाय यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष आसिफ खान ने ज्ञापन को फाड़कर नगरपालिका आयुक्त को सौंपा और 5 दिन में समस्या का समाधान नही होने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी। जिलाध्यक्ष आसिफ खान ने बताया कि लंबे समय से मोहल्ले वासी गन्दे जल भराव की समस्या को लेकर परेशान है और बारिश होने पर लोगो के घरों में पानी भर जाता है बार बार प्रशासन को अवगत करवाया गया लेकिन कोई हल नही निकला। उसके बाद आज वार्ड वासीयों ने नगरपालिका पहुंचकर आयुक्त को ज्ञापन फाड़कर सौंपा गया व आगामी 5 दिनों में समस्या का समाधान ना होने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी गयी। इस दौरान एन आर भाटिया,कैलाश मेघवाल, धनाराम बुधिया, शीशपाल मेघवाल, गजेंद्र शर्मा,आनंद भाटिया, योगेंद्र मीणा, विनोद मेघवाल, साजिद अली, जे पी शर्मा, घीसाराम मेघवाल, अरशद खान, समीर गौरी सहित सेंकडो की संख्या में मोहल्ले वासी उपस्थित रहे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
