Loading...

“बिजली, पानी न दे सके, वह सरकार निकम्मी” नारों के साथ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन

रामगंज मंडी

Follow us

Share

सुकेत, (रॉयल पत्रिका)। रामगंज मंडी में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बिगड़ी बिजली व्यवस्था में सुधार के लिये धरना प्रदर्शन करके ऊर्जा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। बरसात के बीच भी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अम्बेडकर चौराहे पर धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान एक दर्जन से अधिक वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। इसके बाद धरना स्थल से रैली के रूप में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विद्युत विभाग के अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर विद्युत व्यवस्थाओं की मांग की। शुक्रवार सुबह 10 बजे से अम्बेडकर चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जुटना शुरू हुआ।

धरने में शामिल कार्यकर्ताओं, वक्ताओं ने सम्बोधित करते हुये कहा कि वर्तमान केबिनेट मंत्री मदन दिलावर जब विधायक थे और उस समय कांग्रेस की सरकार थी, उस समय बिजली की कोई समस्या नहीं थी। इसलिये कैबिनेट मंत्री के पद से दिलावर इस्तीफा दें और विधायक रहे तो समस्या का समाधान हो सकता है। सरकार में कोई काम नहीं हो रहे हैं, मंत्री बेबाक तरीके गलत बयानबाजी कर रहे हैं, सरकार में अधिकारियों का हनन किया जा रहा है। जब कांग्रेस ने बिजली की समस्या के लिये धरने प्रदर्शन करने की घोषणा की तो आनन-फानन में भाजपा ने विद्युत विभाग की मीटिंग बुलाई। मीटिंग में भाजपा से जुड़े नेताओं ने अधिकारियों के समक्ष समस्याओं का अंबार लगा दिया तो अधिकारियों ने स्टाफ और वाहन नहीं होने का बहाना लगा दिया। भाजपाई कह रहे है कि सरकार पूरी बिजली दे रही है परन्तु अधिकारी लापरवाही कर रहे है। अगर ऐसा है तो नकारा अधिकारियों को हटा कर आमजनता को राहत दे। अगर आने वाले दिनों में अगर विद्युत सुधरी तो कतीस बद्ध आंदोलन करेगी जो अनिश्चित काल के लिये दिया जायेगा। वक्ताओं ने बताया कि क्षेत्र में बिजली की स्थिति यह है कि 24 घण्टे में 48 बार बिजली बंद होती है। अगर सरकार बिजली सही नहीं दे सकती है तो इस क्षेत्र के सांसद का लोकसभा अध्यक्ष होना और विधायक का केबिनेट है। कार्यक्रम में रामगंजमंडी, चेचट, मोड़क, डाबादेह, सुकेत, सातलखेड़ी कुमी, सौराबाद, सहित ग्रामीण क्षेत्रों के कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि व नेता शामिल रहे। वहीं सभी मंडल अध्यक्षों, पूर्व पार्षद, जिला परिषद, जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ कांग्रेसियों ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।