Loading...

मस्जिद में बिना दहेज के सादगीपूर्ण तरीके से हुआ निकाह

 सवाई माधोपुर

Follow us

Share

सूरवाल/ सवाई माधोपुर,(रॉयल पत्रिका)। आज के दौर में जब शादियों में फिजूलखर्ची और दहेज जैसी कुप्रथाएं आम हो गई हैं, ऐसे समय में सूरवाल निवासी अफकार अहमद पुत्र राशिद अली का निकाह मनतशा बानों पुत्री मोहम्मद मुस्लिम शैख़ से हुआ व उज़ैर अहमद पुत्र अंसार अहमद का निकाह सादिया बानों पुत्री सालार अली से बड़ी सादगी से हुआ। यह निकाह जिले के सूरवाल कस्बे की मस्जिद इशाअत ए इस्लाम में बेहद सादगी और धार्मिक मर्यादाओं के साथ अदा किया गया। इसमें न कोई दहेज लिया गया, न ही कोई शोर-शराबा, बैंड-बाजा या तामझाम, और ना ही लड़की वालों की तरफ़ से खाना,  सिर्फ खुतबा-ए-निकाह और दुआओं के साथ यह पाक रिश्ते की शुरुआत की गयी। इस पाक रिश्ते की शुरुआत में मदरसा अनवारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना नोमान कासमी साहब ने मस्जिद में मौजूद-मर्दो ख्वातीन के सामने आसान निकाह की फजीलत बताई और कहा कि हमारे सामने अल्लाह के नबी (स.अ.) के द्वारा किये गए निकाह आईडियल होने चाहिए लेकिन हमने कई  रूसूमात को हमारे निकाहों में शामिल कर लिया है जो की सरासर गलत है, हमें दिखावे, ढेर सारी रस्मों और दहेज जैसी बुराइयों से बचना चाहिए और सादगी को अपनाना चाहिए ताकि निकाह आसान हो सके।दुल्हों के पिता अंसार अहमद व राशिद अली जमाअत ए इस्लामी हिन्द के सदस्य हैं, अंसार अहमद इससे पहले भी अपने बेटे व बेटी का निकाह बग़ैर किसी दहेज़ व रस्मों का बहिष्कार करते हुए कर चुके हैं। निकाह, सवाई माधोपुर शहर क़ाज़ी निसारुल्लाह ने पढ़ाया और दूल्हा-दुल्हन को नेक दुआओं से नवाज़ा। निकाह के बाद मस्जिद में मौजूद लोगों को बताशे व छुहारे तक़्सीम किये गए। दुल्हों के भाई तौसीफ अहमद ने बताया की निकाह के मौक़े पर दाऊद खाँ, उसमान शैख़, अब्दुर्रज़्ज़ाक़ ओगवान, अंसार अहमद,  मोहम्मद अली, हसन मास्टर, फरियाद खाँ, इस्माईल ओगवान, आरिफ अली, अल्लानूर खाँ, जमील अहमद, रफीक अली, मुस्लिम शैख़, राशिद अली, सलार अली, रियाज़ अहमद, अब्दुल बारी, मोहम्माद आसिफ व बिरादरी के कई गणमान्य लोग मौजूद रहें। क्षेत्र में चारों और इस सादगी भरे निकाह की खूब चर्चा हो रही है व इस पहल को समाज के गणमान्य लोगों  द्वारा बहुत सराहा जा रहा है और इसे आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणादायक पहल बताया जा रहा है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।