Loading...

दानिश वेलफेयर सोसायटी का चौथा मुस्लिम सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न

Jaipur

Follow us

Share

  • 35 जोड़ों ने शरीयत के अनुसार पढ़ा निकाह
  • मनिहार समाज की ओर से अब्दुल गफ्फार उर्फ छोटू भाई रतलाम वालों ने बधाई पेश की

जयपुर। होटल माया इंटरनेशनल परिसर में ऑल इंडिया उलेमा व मशाईख बोर्ड की सरपरस्ती और दानिश वेलफेयर सोसायटी जयपुर की ओर से चौथा मुस्लिम सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन 17 जून 2025 मंगलवार की शाम को आयोजित किया गया। जिसमें 35 मुस्लिम जोड़ों ने शरीयत के अनुसार निकाह पढ़ा और वैवाहिक जीवन की शुरुआत की। सम्मेलन में हजारों लोगों की मौजूदगी रही जिनमें मुस्लिम समाज के जनप्रतिनिधियों, उलेमाओं, साहिब-ए-इल्म दानिशवरों, समाजसेवियों, वरिष्ठ गणमान्यजनों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यह सम्मेलन खास तौर से आर्थिक रूप से कमजोर और सामाजिक पहचान से वंचित परिवारों के लिए आयोजित किया गया जिनके लिए बेटियों की शादी एक बड़ा बोझ बन जाती है। कार्यक्रम के संयोजक हाजी सगीर अहमद उर्फ लल्लू भैय्या और सम्मेलन के सदर एडवोकेट मुनाजिर इस्लाम कुरैशी ने बताया कि इस आयोजन की शुरुआत वर्ष 2022 में की गई थी और तब से अब तक सैकड़ों गरीब बेटियों के निकाह करवाकर समाज के सामने एक मिसाल पेश की जा चुकी है। सभी 35 जोड़ों का निकाह इस्लामी शरीयत के अनुसार काज़ी द्वारा स्टेज पर पढ़वाया गया। स्टेज पर निकाह, बारात पर पुष्प वर्षा, प्रीतिभोज और विदाई ने आयोजन को एक पारिवारिक माहौल का रूप दे दिया। हर जोड़े को एक सम्पूर्ण गृहस्थ जीवन की शुरुआत के लिए घरेलू उपयोग की सामग्री उपहार में दी गई जिसमें कुरान शरीफ, जानमाज़, गद्दा, कंबल, तकीया, अलमारी, बक्सा, पंखा, सिलाई मशीन, वाटर कूलर, दूल्हा-दुल्हन की घड़ियाँ, मर्दाना व जनाना कपड़े, रसोई के बर्तन, दीवार घड़ी, दुल्हनों को जेवर और दूल्हों को विशेष उपहार शामिल रहे। 27 प्रकार के खाने के डिब्बे और 100 अन्य व्यक्तिगत उपहार भी दिए गए। 23 जून को सभी बारातियों और मेहमानों का स्वागत किया गया। विशाल भोजन व्यवस्था, फूलों की सजावट और संगीत के साथ विवाह स्थल को सजाया गया जिससे आयोजन और भी भव्य बन गया। एडवोकेट मुनाजिर इस्लाम ने बताया कि यह आयोजन पूरी तरह भामाशाहों और समाज के सहयोग से सम्पन्न हुआ है। इस सामूहिक विवाह सम्मेलन ने समाज में भाईचारे, समरसता और इस्लामिक परंपराओं की एक सुंदर मिसाल पेश की है और यह आयोजन आने वाले समय में गरीब बेटियों की इज्ज़तदार शादी का भरोसेमंद मंच बनता जा रहा है। इस अवसर पर मनिहार समाज की ओर से अब्दुल गफ़्फ़ार उर्फ छोटू भाई रतलाम वालो ने चौथा मुस्लिम सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन के आयोजक और संयोजक हाजी सगीर अहमद उर्फ लल्लू भैय्या को मुबारकबाद दी और कहा कि जल्दी ही मनिहार समाज की ओर से भी सामूहिक विवाह सम्मेलन किया जाएगा।

इस दौरान निम्न जोड़ों का निकाह पढ़ाया गया:

मुस्कान संग मो. एजाज, बेबी संग समीर कुरैशी, आशिया बानो संग सत्तार, जायदा संग अरशद, तन्नु बानो संग सोहेल अली, रिजवाना कुरैशी संग मो. वहीद कुरैशी, रुकसाना कुरैशी संग असलम कुरैशी, रेशमा बानो संग वसीम कुरैशी, शाईना बानो संग नाहिद कुरैशी, जीनत संग अरबाज, साहिबा संग शाहरुख कुरेशी, तसलीम बानो संग सुल्तान, तबस्सुम संग समीर, सानिया संग वसीम खान, मुस्कान संग एहसान, सिमरन संग मो. ऐजाज, रानी संग कदीर, नरर्गिस संग अमजद, सिमरन संग मो. शाद, नुसरत संग फ़रदीन खान, जुम्मी बानो संग दिलशाद, तमन्ना बानो संग आदिल कुरैशी, मुस्कान संग हारून, ख़ुशी संग मोइनुद्दीन, सानिया संग साजिद, मोहसरीन संग अकरम खान,मुख्तियार संग शाहरुख , मुस्कान संग अरमान मुन्सी।

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।