Loading...

ताजुल फाउंडेशन द्वारा पुरस्कार वितरण एवं करियर काउंसलिंग सेमिनार 29 जून को

Jaipur

Follow us

Share

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। मुस्लिम छात्रों को प्रोत्साहित करने और उनके उज्जवल भविष्य को दिशा देने के उद्देश्य से ताजुल फाउंडेशन की ओर से आगामी 29 जून को पुरस्कार वितरण समारोह एवं करियर काउंसलिंग सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम रविवार को शाम 5 बजे से 8 बजे तक होटल ताहा, सद्भावना नगर, गोनेर रोड में संपन्न होगा। कार्यक्रम के आयोजक सोहेल खान नागौरी ने बताया कि समारोह में विशेष रूप से कक्षा 10वीं और 12वीं के उन छात्रों को आमंत्रित किया गया है, जिन्होंने सत्र 2024-25 में आर्ट्स, कॉमर्स या साइंस स्ट्रीम में 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं।कार्यक्रम का आयोजन होटल ताहा के सौजन्य से प्रायोजित किया गया है और इसका प्रबंधन सोहेल खान नागोरी द्वारा किया जा रहा है, जबकि सिराज खान नागौरी और हाफिज शरीफ खान नागौरी भी आयोजन से जुड़े हैं। सेमिनार के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 21 जून से आरंभ होकर 25 जून शाम 5 बजे तक चलेगी। पंजीकरण से संबंधित किसी भी जानकारी हेतु रहीस खान (मो.: 7976591664), जासिर पठान (मो.: 8107981302) या मोहम्मद उमर फारूक (मो.: 9828952642) से संपर्क किया जा सकता है। आयोजन स्थल पर स्कैन कोड के माध्यम से भी पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।