Loading...

एमटीएम स्कूल में NEET, 10वीं-12वीं और शिक्षक परीक्षा के होनहारों का हुआ सम्मान

Jaipur

Follow us

Share

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। दी एमटीएम ग्रुप ऑफ स्कूल्स, सुभाष चौक में, 10वीं, 12वीं, NEET और सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को भव्य रूप से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में स्कूल के होनहार पूर्व छात्रों रेहान, अबू तुराब, आयशा और दानिश सहित कई अन्य विद्यार्थियों को सफलता की उपलब्धियों पर स्मृति चिह्न और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। ये सभी छात्र NEET परीक्षा में सफलता प्राप्त कर शिक्षा जगत में मिसाल बन चुके हैं।इस मौके पर स्कूल संचालक मोहम्मद वसीम ने इस अवसर पर बताया कि हमने छात्रों को निरंतर मार्गदर्शन और प्रगति की निगरानी के साथ उनका मनोबल बढ़ाया। आज उनकी सफलता इस मेहनत और भरोसे का परिणाम है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों के आधार पर 1100, 5100 और 11000 रुपये तक की नकद राशि, 51,000 रुपये की स्कॉलरशिप और एक विशिष्ट होनहार छात्र को 1 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया।

इस आयोजन में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक और शिक्षकगण उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एमटीएम ग्रुप द्वारा किया गया यह आयोजन विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को मज़बूती देता है और उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।