Loading...

अखरोट खाने के चमत्कारी फ़ायदे और ज़रूरी सावधानियाँ

फाइल

Follow us

Share

इसे अंग्रेजी में वालनट्स कहा जाता है। छोटे दिखने वाले ये अखरोट स्वाद में जितने बढ़ियां होते हैं, सेहत के लिए उससे कहीं ज्यादा फायदेमंद माने जाते हैं। रोजाना थोड़ी मात्रा में अखरोट खाने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सकता है।आज हम आपको अपने इस लेख में अखरोट खाने के फायदों के बारे में बताएंगे।

खरोट खाने के फ़ायदे :

दिमागी ताकत बढ़ाए

अखरोट को ‘ब्रेन फूड’ भी कहा जाता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड की अच्‍छी मात्रा पाई जाती है। ये दिमाग के विकास में मदद करता है और याददाश्त को तेज बनाता है। बच्चों और बुजुर्गों को तो जरूर ही अखरोट का सेवन करना चाहिए।

वजन करे कंट्रोल

अखरोट फाइबर और प्रोटीन जैसे तत्‍वों से भरपूर होता है। ये पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। इससे बार-बार भूख लगने की समस्या कम होती है और वजन कम करने में मदद  मिलती है। वेट लॉस के लिए अखरोट को स्नैक्स के रूप में खाने के बजाय इसे नाश्ते में शामिल करना बेहतर होता है। गर्मी में भीगे हुए अखरोट खाने से जबरदस्‍त फायदे मि‍लते हैं।

दिल को रखे स्वस्थ

रोजाना अखरोट खाने से दिल की बीमारियों का खतरा कम हो सकता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और हेल्दी फैट्स कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इससे हार्ट को हेल्‍दी रखा जा सकता है।

एनर्जी बनाए रखे

अखरोट काफी कैलोरी डेंस फूड आइटम माना जाता है। यही कारण है क‍ि इसे थोड़ी मात्रा में ही खाने से आप एनर्जेट‍िक महसूस करते हैं। इसे सुबह खाने से आपको अपने दिन भर के काम करने के लिए काफी ऊर्जा मिल जाती है।

त्‍वचा की रंगत निखारे

अखरोट में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। ये त्वचा को फ्री रेडिकल से बचाते हैं। इससे त्वचा की उम्र बढ़ने के लक्षणों जैसे झुर्रियां और दाग धब्बे कम होते हैं।

इम्यून सिस्टम को बनाए मजबूत

अखरोट में विटामिन ई, बी6 और कई जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं। ये शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं। इससे छोटे-मोटे इंफेक्शन और बीमारियों से बचाव होता है।

ज्यादा अखरोट खाने के नुक़सान :

अधिक मात्रा से वज़न बढ़ सकता है
अखरोट में कैलोरी ज़्यादा होती है, इसलिए ज़रूरत से ज़्यादा खाने पर वज़न बढ़ सकता है।

एलर्जी हो सकती है
कुछ लोगों को अखरोट से एलर्जी हो सकती है – जैसे कि खुजली, सूजन, साँस लेने में दिक्कत आदि।

पाचन की समस्या
ज़्यादा अखरोट खाने से गैस, ब्लोटिंग या डायरिया जैसी दिक्कत हो सकती है।

ब्लड प्रेशर या थिनर दवाओं के साथ सावधानी

अगर आप ब्लड थिनर या BP की दवाएं ले रहे हैं, तो अखरोट का सेवन डॉक्टर से पूछकर करें।

कैसे करें अखरोट का सेवन?

गर्मी में रोजाना 2 से 4 अखरोट खाना फायदेमंद हो स‍कता है। इन्हें रात में पानी में भि‍गोकर रख दें। आप चाहें तो अखरोट को सुबह खाली पेट या नाश्ते के साथ भी ले सकते हैं।

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।