अवैध हथियार के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार
जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। पुलिस थाना प्रताप नगर जयपुर पूर्व की टीम ने ऑपरेशन “आग” के तहत बड़ी कार्यवाही करते हुए शातिर अपराधी सोहेल खान उर्फ गोलू को एक अवैध देशी पिस्टल व दो जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध कोटा शहर सहित विभिन्न थानों में कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं। गठित पुलिस टीम में मनोज कुमार बेरवाल, थानाधिकारी, विनाश, हैडकानि नं. 2083, सुरेश चन्द, हैडकानि नं. 1988, गणेश, कानि नं. 9958, शंकर लाल, कानि नं. 7740, पंकज कुमार, कानि नं. 11282 शामिल थे। दिनांक 03.06.2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना प्रतापनगर क्षेत्र के गोदावरी अपार्टमेंट के पास एक संदिग्ध व्यक्ति अवैध हथियार के साथ घूम रहा है। सूचना पर पुलिस टीम तुरंत रवाना होकर मौके पर पहुंची, जहां हुलिये के अनुसार एक युवक को पैदल जाते देखा गया। टीम द्वारा घेराबंदी कर उसे रोका गया और तलाशी ली गई, तो उसकी पैंट की कमर में छुपा एक देशी पिस्टल मिला। पिस्टल को अनलोड करने पर उसमें से दो जिन्दा कारतूस भी मिले। पूछताछ में आरोपी इस अवैध हथियार का कोई लाइसेंस या वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। इस पर आरोपी सोहेल खान उर्फ गोलू को मौके पर ही गिरफ्तार कर प्रकरण संख्या 419/2025, धारा 3/25(1)(2) आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया। पुलिस जानकारी के मुताबिक सोहेल खान एक आदतन अपराधी है, जो कोटा जिले में कई संगीन अपराधों में संलिप्त रहा है। उसके विरुद्ध विभिन्न थानों में दर्ज 14 प्रकरण दर्ज हैं। इस कार्रवाई में कानि. श्री गणेश (9958) एवं कानि. श्री शंकर लाल (7740) की विशेष भूमिका रही।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
