प्रकृति संरक्षण हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी- सुनीता चौधरी
जीवन सुरक्षा एवं पर्यावरण रक्षा संस्था के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ.
चौमूं, (रॉयल पत्रिका)। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष पर जीवन सुरक्षा एवं पर्यावरण रक्षा संस्था के तत्वावधान में वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ कालिका पेट्रोलिंग यूनिट सब इंस्पेक्टर इंदिरा अहलावत एवं सुनीता चौधरी के मुख्य आतिथ्य में रोड नंबर 14 के समीप अशोक का पेड़ लगाकर किया गया। इस अवसर पर सुनीता चौधरी ने कहा कि प्रकृति संवर्धन एवं प्रकृति संरक्षण हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। इंदिरा अहलावत ने कहा कि बढ़ते हुए तापमान एवं जलवायु परिवर्तन रोकने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए। संस्था अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संवर्धन के लिए हम सबको प्रतिवर्ष एक पेड़ लगाकर उसका अपनी संतान की तरह लालन पालन करना चाहिए। कार्यक्रम संयोजक गजानंद शर्मा ने कहा कि संस्था द्वारा हर वर्ष की भांति वर्षा काल में जयपुर जिले में 1100 पेड़ लगाए जाएंगे एवं वितरित किए जाएंगे। इस अवसर अमन गुप्ता, वेद मिश्रा, विक्रम सिंह, मंजू ,मनोहर, शीला ,मगन सहित गणमान्य बंधु उपस्थित रहे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
