Loading...

मदरसा अंजुमन इस्लामिया के बच्चों ने बढ़ाया मदरसे का मान

बारां

Follow us

Share

-मोहम्मद रागिब 89.17 रहे स्कूल टॉपर

 

बारां, (रॉयल पत्रिका)। अंजुमन के प्रवक्ता शाहिद इकबाल भाटी ने बताया कि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा बुधवार को कक्षा दसवीं का रिजल्ट घोषित किया गया, जिसमें मदरसा अंजुमन इस्लामिया का रिजल्ट बेहतर रहा। प्रिंसिपल सादिक हुसैन, वाइस प्रिंसिपल मोहम्मद आबिद देशवाली ने बताया कि कक्षा 10 वीं का परिणाम 85 प्रतिशत से ज्यादा रहा। स्कूल के टॉपर बच्चों का अंजुमन सदर माजिद सलीम व नायब सदर जाकिर मंसूरी के नेतृत्व में माला पहनाकर मुंह मीठा करवाकर इस्तकबाल किया गया। पहले स्थान पर मोहम्मद रागिब 89.17,  दूसरे पर सोफिया 86.50 और तीसरे पर आफरीन अंसारी 85.50 रही। बच्चों के इस्तकबाल के दौरान तालीम कन्वीनर मोहम्मद दिलावर, खजांची अशफाक मयूर, प्रोग्राम कन्वीनर इकबाल नेता, पूर्व सदर अब्दुल शकूर चिश्ती, जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष शाहिद कुंडी, प्रोफेसर शमशाद अली, डॉक्टर नासिर हुसैन, समाजसेवी शेख बहादुर, इशरत खान, अनवर हाशमी, इरफान मंसूरी, औसाफ इमरान, तोसिफ खान, मोहम्मद हुसैन, सिराज अहमद आदि भी उपस्थित रहे।

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।