दसवीं बोर्ड परीक्षा में नोबल्स स्कूल एंड क्लासेस का बेहतरीन परिणाम
-छात्रा अदीबा अख्तर ने 10 th बोर्ड में हासिल किए 94.67 प्रतिशत अंक
बारां, (रॉयल पत्रिका)। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान द्वारा 28 मई बुधवार को 10 वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। बारां शहर के नोबल्स स्कूल एंड क्लासेस का परिणाम पिछले सालों की अपेक्षा बेहतरीन रहा। स्कूल के डायरेक्टर अब्दुल मतीन ने बताया की सभी छात्रों पर अध्यापकों द्वारा विशेष मेहनत के जरिए ये परिणाम हासिल हुआ है। शैक्षणिक माहौल बच्चों की मंशानुरूप होने और कठिन परिश्रम की बदौलत ज्यादातर छात्र-छात्राओं का परिणाम बेहतर रहा। नोबल्स स्कूल एंड क्लासेस की छात्रा अदीबा अख्तर ने 94.67 प्रतिशत अंक हासिल करके स्कूल और परिवार सहित पूरे समाज का नाम रोशन किया है। वहीं छात्रा शिरीन अंसारी के 91.33 प्रतिशत, हाफिज फैजल अबरार 89 प्रतिशत, जरीन अली 88.83 प्रतिशत, असमा अंसारी 85.67 प्रतिशत, हाफिज अल्तमश रजा 81.33 प्रतिशत अंक हासिल करे जो कि संस्थान के लिए गर्व की बात हे। नोबल्स स्कूल एंड क्लासेस के प्रधानाध्यापक इस्लामुद्दीन अंसारी ने बताया कि हमारे और पूरे मुस्लिम समाज के लिए खुशी की बात है कि हाफिज बनने के बाद बच्चे पढ़ाई भी कर रहे है और बहुत अच्छे नंबर से पास होकर दूसरे स्टूडेंट्स के लिए एक मिसाल कायम कर रहे है। परिणाम जारी होने के पश्चात स्कूल परिसर में स्कूल के टॉपर छात्र -छात्राओं का माला पहनाकर मुंह मीठा करवाकर स्वागत किया। इस दौरान मौलाना सलमान, सद्दाम हुसैन अंसारी, शाहिद हुसैन, कामिल खान, रशीद अहमद, फरहान अहमद, वसीम अकरम मंसूरी, वाजिद सर, रुखसार , असीमा ओर दिलनाज बाजी सहित स्कूल के अन्य टीचर व स्टॉफ उपस्थित रहा।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
