Loading...

3 हजार 900 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ को पुलिस ने किया आग के हवाले

सुकेत

Follow us

Share

सुकेत, (रॉयल पत्रिका)। रामगंज मंडी के मोड़क में 3 हजार 900 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ को आग के हवाले कर दिया गया। नष्ट किए गए मादक पदार्थ की कीमत 6 करोड़ 27 लाख 90 हजार रुपए है। जिसे शनिवार को कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर, एडिशनल एसपी रामकल्याण मीणा, डीएसपी घनश्याम मीना, थानाधिकारी उत्तम सिंह, मंगलम सीमेन्ट फैक्ट्री के सुरक्षा प्रभारी सत्येन्द्र कुमार शर्मा और राम किशोर पाण्डे की मौजूदगी में मंगलम सीमेंट फैक्टी के बोयलर भट्टी में जलाकर नष्ट किया गया। कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि जिले के 18 थानों की पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में की गई कार्रवाई के दौरान तस्करों के कब्जे से 3 हजार 900 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थों को बरामद किया था। जिसमे 29 प्रकरण भी दर्ज किए गए थे। अवैध मादक पदार्थ में डोडा चूरा, गांजा और स्मैक शामिल थी। जिसे उच्च अधिकारियों के निर्देश पर नष्ट किया गया है।

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।