Loading...

सोलर प्लांट के नाम पर ठगी करने वाला राहुल शर्मा गिरफ्तार

जयपुर

Follow us

Share

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। सोलर प्लांट लगाने के नाम पर लोगों से लाखों की ठगी करने वाले और करीब एक साल से फरार चल रहे आरोपी राहुल शर्मा उर्फ शंकर शर्मा को पुलिस ने जोधपुर से गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी जयपुर पूर्व तेजस्विनी गौतम ने बताया कि आरोपी राहुल शर्मा उर्फ शंकर भोले-भाले लोगों को अपने जाल में फंसाता था। वह घरों में सोलर प्लांट लगाने का झांसा देकर एडवांस में रकम ले लेता था और फिर लंबे समय तक टालमटोल करने के बाद फरार हो जाता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण संख्या 223/24 में धारा 420 व 406 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया था। शिकायतकर्ता सीताराम कूलवाल ने 27 जून 2024 को रिपोर्ट दी थी कि आरोपी ने उनसे सोलर प्लांट लगाने के नाम पर धोखाधड़ी की है। आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदलता रहा। खैरथल, भिवाड़ी, गुड़गांव जैसे स्थानों पर छुपता रहा। आखिरकार 30 मई 2025 को पुलिस की तकनीकी शाखा की मदद से आरोपी की लोकेशन जोधपुर में ट्रेस की गई, जहां से उसे डिटेन कर गिरफ्तार किया गया। अपराधी को पकड़ने वाली पुलिस टीम में संग्राम सिंह,(पुलिस निरीक्षक पुलिस थाना मालवीय नगर) मुकेश कुमार सहायक उप निरीक्षक, पुखराज कानि. 11644, संदीप कुमार कानि. 11245, संजय कानि. 11127 का योगदान रहा।

 

 

 

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।