Loading...

लोडिंग टैम्पो चोर गिरफ्तार  

जयपुर,

Follow us

Share

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। करधनी थाना पुलिस ने वाहन चोरी की एक वारदात का खुलासा करते हुए चोरी किया गया लोडिंग टैम्पो बरामद कर लिया है और एक आरोपी सुदीप भूनिआ को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बीते 27 मई को श्याम नगर, बैनाड रोड क्षेत्र से यह टैम्पो चुराया था। पुलिस को श्याम नगर, बैनाड रोड से लोडिंग टैम्पो नंबर RJ14 GR 1527 चोरी होने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को बरामद कर लिया और आरोपी को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुदीप भूनिआ पुत्र सुकुमार भूनिआ, जिला पश्चिम मेदिनापुर, पश्चिम बंगाल निवासी के रूप मे हुई है। मुलजिम को पकडने वाली टीम में आशिष कुमार उनि. (थाना करधनी, जयपुर) अमित सिंह हैड कानि, बाबूलाल कानि, गजानन्द कानि, मुकेश गोरा कानि, प्रेम चन्द कानि, दिनेश कुमार कानि, महेश कुमार कानि का योगदान रहा।

 

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।