नमाज ए ईदुल अजहा को लेकर बैठक आयोजित
- जालोरी गेट ईदगाह में सबुह 8 बजे होगी नमाज
जोधपुर, (रॉयल पत्रिका)। नमाज-ए-ईदेन कमेटी ईदगाह, जालोरी गेट के प्रवक्ता साजिद खान ने बताया कि एक बैठक जालोरी गेट ईदगाह में समाजसेवी व शिक्षाविद् मोहम्मद फारूक की सरपरस्ती में आयोजित हुई।
सचिव एडवोकेट तस्लीम अब्बासी ने बताया कि मुस्लिम समाज द्वारा पढ़ी जाने वाली ईदुल अजहा की नमाज की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित हुई जिसमें मुफ्ती शेर मोहम्मद जी से मशवरा कर जालोरी गेट ईदगाह में सुबह 8 बजे नमाज अदा करने की सहमति बनी ।
प्रवक्ता साजिद खान जोधाणा ओर मोहम्मद युसूफ ने बताया कि ईद की नमाज मुफ्ती हुसैन अशरफी अदा करवाएंगे। ईद की नमाज ईदगाह में हो इसको लेकर बहुत ही बड़ी-बड़ी फजीलते हैं इसीलिए जोधपुर सहित पूरे विश्व में ईदगाह के खुले मैदान में ही यह नमाज अदा होती है इसकी तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां बांटी गई हैं।
इस बैठक में एडवोकेट तस्लीम अब्बासी, सिराजुद्दीन सैफी, मोहम्मद फारूक, साजिद खान जोधाणा, मोहम्मद यूसुफ, इब्राहिम खान, मोहम्मद वसीम, शेर मोहम्मद, जाकिर लोदी, इरफान शेफी, शाहिद खान आदि उपस्थित रहे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
