रूमाना ख़ान ने बीएससी में टॉप कर गोल्ड मेडल हासिल किया
जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। राजस्थान विश्वविद्यालय के 34वें दीक्षांत समारोह में जयपुर की रूमाना ख़ान ने बीएससी (होम साइंस) में टॉप कर गोल्ड मेडल हासिल किया है। रूमाना की इस उपलब्धि ने न सिर्फ उनके परिवार का नाम रोशन किया, बल्कि पूरे समाज के लिए एक मिसाल पेश की है। रूमाना जयपुर के मशहूर जौहरी ज़हीरउल्लाह ख़ान की बेटी हैं, जो ‘हिमायत जेम्स’ के नाम से जाने जाते हैं। खास बात ये है कि रूमाना की बड़ी बहन, सबा ज़हीर ख़ान भी पहले राजस्थान यूनिवर्सिटी से गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। इस तरह, एक ही परिवार की दो बेटियों ने विश्वविद्यालय में टॉप कर इतिहास रच दिया है। रूमाना ने बताया कि उनकी इस कामयाबी के पीछे परिवार का पूरा सहयोग और खुद की मेहनत का बड़ा हाथ है। उन्होंने कहा कि अगर लड़कियों को हौसला और सही माहौल मिले, तो वे हर मुकाम हासिल कर सकती हैं। रूमाना की यह उपलब्धि उन तमाम छात्राओं के लिए प्रेरणा है, जो पढ़ाई और करियर में आगे बढ़ना चाहती हैं। समाज में बेटियों को आगे बढ़ाने की दिशा में यह एक सकारात्मक उदाहरण है।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
