Loading...

कैंसर की बीमारी को मात देकर छात्र ने किया कमाल

Jaipur

Follow us

Share

पाली (रॉयल पत्रिका)। पाली ज़िले के खेरवा गांव के निवासी इमरान खान ने राजस्थान बोर्ड की बारहवीं (कला) की परीक्षा में 91.60 प्रतिशत अंक लाकर सबको चौंका दिया। इमरान ने कैंसर से जूझते हुए न सिर्फ पढ़ाई की, बल्कि शानदार प्रदर्शन कर 91.60 प्रतिशत अंक हासिल किए। इमरान के पिता का नाम मोहम्मद शरीफ कुरैशी है। इमरान को कैंसर होने के कारण लगातार कीमोथेरेपी से गुजरना पड़ा। इस मुश्किल दौर में उन्होंने न केवल कई शारीरिक और मानसिक चुनौतियों का सामना किया, बल्कि एक से डेढ़ साल तक स्कूल से भी दूर रहना पड़ा।] लेकिन इमरान ने हार नहीं मानी। उन्होंने अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित किया और साबित कर दिया कि सच्ची मेहनत और हौसला हो तो कोई भी बाधा सफलता की राह में रुकावट नहीं बन सकती।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।