सूफ़ी संत हज़रत मौलाना ज़ियाउद्दीन रहमतुल्लाह अलैह के उर्स के मौके पर मांगी अमन और सलामती की दुआ
जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। चार दरवाज़ा स्थित सूफ़ी संत हज़रत मौलाना ज़ियाउद्दीन चिश्ती निज़ामी रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह पर शनिवार को 216वें सालाना उर्स मुबारक का रूहानी माहौल में समापन हुआ। इस मुबारक मौके पर बड़ी तादाद में जायरीन और अक़ीदतमंद दरगाह पहुंचे और मज़ार शरीफ़ पर हाज़िरी देकर फूलों और अक़ीदतनामे पेश किए। इस मौके पर वार्ड 83 से पार्षद प्रत्याशी और कांग्रेस कार्यकर्ता शाहनवाज़ लाला ने भी अपने साथियों के साथ मजार पर अकीदत का नजराना पेश किया और मुल्क में अमन-ओ-सलामती के लिए दुआ की। इसी दौरान हज़रत मौलाना ज़ियाउद्दीन की दरगाह के मुतवल्ली मोइन मियां ने इज्तेमाई दुआ करवाई जिसमें मुल्क में भाईचारे, इत्तेहाद और अमन-ओ-अमान के लिए ख़ास तौर पर दुआएं की गईं। इस मौके पर शाहनवाज़ लाला ने कहा कि हज़रत मौलाना ज़ियाउद्दीन रहमतुल्लाह अलैह जैसी शख्सियतें इंसानियत का पैग़ाम देती हैं। इनकी तालीमात आज के दौर में और भी अहमियत रखती हैं। दरगाहों पर आकर इंसानियत की असल रूह महसूस होती है।उनके साथ निज़ामुद्दीन गुड्डू, आबिद मास्टर, ज़ाकिर ख़ान, सोहेल ख़ान, इमरान गार्नेट, राशिद बशीर और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे जिन्होंने मिलकर मुल्क और समाज की भलाई के लिए दुआ की।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
