बस स्टेण्ड पर यात्री का मोबाईल चोरी करने वाले दो शातिर गिरफतार
जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। परिवादी बंशीलाल शर्मा ने सिंधीकैम्प थाने पर लिखित रिपोर्ट पेश कर दर्ज करवाया कि 22 मई 2025 को 3.30 बजे वे जयपुर से मंदसौर जाने के लिए बस स्टैण्ड सिंधीकैम्प आया था और बस स्टैण्ड के सामने स्टेशन रोड के बीच बने रोड डिवाइडर पर बैठे थे, तभी दो लड़के आये जिनकी उम्र 19-20 साल रंग सांवला था। जिनमे से एक ने उनकी शर्ट की जेब में रखा मोबाइल निकाल लिया तभी वह उन्होंने उस लड़के को पकड़ने की कोशिश की तो उसके साथ आया दूसरे लड़के ने ब्लेड दिखाकर डराया-धमकाया, कि पकड़ने व चिल्लाने की कोशिश की तो ब्लेड मार देंगे। बंशीलाल शर्मा डर गया और वो दोनों लड़के मोबाइल लेकर भाग गये। रिपोर्ट करता हूं कानूनी कार्रवाई करें आदि रिपोर्ट पर मु0नं0 68/2025 धारा 307 भारतीय न्याय संहिता 2023 में दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये एवं बस स्टैण्ड पर यात्रीयों के सामान, मोबाईल, पर्स इत्यादि घटनाओं की रोकथाम के लिए श्याम सुन्दर उप०नि० थानाधिकारी पुलिस थाना सिंधीकैम्प जयपुर पश्चिम के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम सदस्यों द्वारा मुल्जिमान मोहम्मद इस्लाम व देशराज को गिरफतार किया गया एवं मुल्जिम मोहम्मद इस्लाम से चोरी का मोबाईल फोन को बरामद किया गया एवं मुल्जिम देशराज के पास मिली एक धारधार ब्लैड को जब्त किया गया। मुल्जिमानों से अन्य वारदातों के बारे में तफतीश की जा रही हैं।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
