जवाहर नगर की मासूम बच्ची के हादसे पर मिला न्याय
- विधायक रफीक ख़ान की पहल पर पीड़ित परिवार को मिली 9 लाख रुपये की सहायता
जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। जवाहर नगर स्थित आज़ाद नगर कॉलोनी में हाल ही में सड़क हादसे में एक मासूम बच्ची की दुखद मृत्यु ने पूरे क्षेत्र को भावुक कर दिया था। इस दर्दनाक घटना के बाद पीड़ित परिवार को न्याय और सहायता दिलाने के लिए क्षेत्रीय विधायक रफीक ख़ान ने संवेदनशीलता और तत्परता के साथ पहल की। एडवोकेट सलमान कुरैशी ने जानकारी दी कि समाज के जागरूक नागरिकों और विधायक रफीक ख़ान के प्रयासों से अब तक कुल 9 लाख रुपये की आर्थिक सहायता पीड़ित परिवार को मिल चुकी है। इसमें 4 लाख एक हज़ार रुपये की सहायता जनसहयोग से नकद दी गई, जबकि 5 लाख रुपये की सरकारी सहायता विधायक की पहल पर सीधे पीड़ित परिवार के बैंक खाते में ट्रांसफर की गई है। इस मदद के लिए पीड़ित परिवार ने विधायक रफीक ख़ान से उनके निवास पर भेंट कर आभार जताया।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
