नारी शक्ति ने निकाली आपरेशन सिंदूर यात्रा, सैकड़ों महिलाएं पहुंची यात्रा में
सवाई माधोपुर, (रॉयल पत्रिका)। भारतीय जनता पार्टी सवाई माधोपुर द्वारा जिला मुख्यालय पर सिंदूर यात्रा की संयोजक मीरा सैनी के नेतृत्व में आपरेशन सिंदूर यात्रा निकाली गई। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर यात्रा में जिले के सभी सामाजिक संगठन की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। सिंदूर यात्रा बजरिया स्थित गणेश मंदिर से प्रारंभ हुई और अम्बेडकर सर्किल पहुंचकर राष्ट्रगान के साथ समाप्त हुई। सिंदूर यात्रा में महिलाओं ने गर्मजोशी के साथ पाकिस्तान मुर्दाबाद और हिंदुस्तान जिंदाबाद, हिंद की सेना जिंदाबाद के नारे लगाए। इस दौरान ऑपरेशन सिंदूर यात्रा में संयोजक मीरा सैनी, महिला मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष मथुरिया, लीला गोयल, सुधा जैन, ललित गर्ग, राधा पारीक, सरोज मिश्रा, मेहनाज पटेल, गीता जालिया, रेशमा मीणा, गायत्री जांगिड़, मीरा मीणा, सुमन कंवर, प्रीति पाराशर, कनक लता गौतम, मधु भार्गव, लक्ष्मी शर्मा, अर्चना शर्मा एवं पूर्व जिला अध्यक्ष भारत लाल मथुरिया, सुरेश जैन, पूर्व जिला प्रमुख पृथ्वीराज मीणा, जिला महामंत्री हरिओम गर्ग, जिला उपाध्यक्ष बालवीर सिंह, जिला मंत्री हरिप्रसाद गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा, पूर्व नगर परिषद सभापति कमलेश जैनिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामकिशोर अग्रवाल, ओम सुवालका, ओमप्रकाश शर्मा,रामपाल सैनी,आदि उपस्थित रहे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
