पाली में ‘गरीब नवाज Hi-Tech लाइब्रेरी व कोचिंग क्लास’ का हुआ उद्घाटन
पाली, (रॉयल पत्रिका)। मुस्लिम युवा फाउंडेशन समिति द्वारा संचालित ‘गरीब नवाज हाईटेक लाइब्रेरी व कोचिंग क्लास’ का उद्घाटन रविवार को राजेश्वर वाटिका, पटेल छात्रावास, खोड़िया बालाजी रोड पर हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह में शहर के गणमान्य अतिथियों, उलेमा, प्रशासनिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं व समाजसेवियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों में मुफ्ती शेर मोहम्मद खान, एडवोकेट गोवर्धन सिंह, ने अपनी प्रेरणादायी बातों से युवाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। विशिष्ट अतिथियों में मौलाना मुश्ताक, मौलाना सत्तार, हकीम भाई मुस्लिम समाज सदर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीज दर्द, मुस्लिम मुसाफ़िर खाना वित्तीय संचालक मेहबूब टी, प्रदेश अध्यस अल्पसंख्यक संघ इम्तियाज अली, जहिर मकरानी, अजीज कोहिनूर, उस्ताद हमिम बख्श, मोहम्मद यासीन रॉयल, रज्जाक चढ़वा, आमीन डायर, शकील नागौरी, सत्तार पठान समेत कई प्रतिष्ठित व्यक्ति उपस्थित रहे। फाउंडेशन के अध्यक्ष मेहराज अली चूड़ीगर व कार्यालय प्रभारी फैजान आरटीआई ने बताया कि इस केंद्र का उद्देश्य जरूरतमंद एवं परिश्रमी विद्यार्थियों को आधुनिक संसाधनों के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क या सुलभ कोचिंग प्रदान करना है। लाइब्रेरी में हाईटेक डिजिटल संसाधनों के साथ पढ़ाई के लिए शांतिपूर्ण व सुव्यवस्थित माहौल उपलब्ध कराया गया है। समारोह में सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक और समाजसेवी शामिल हुए। कार्यक्रम की सफलता में फाउंडेशन के अध्यक्ष मेहराज अली चूड़ीगर, लाइब्रेरी प्रभारी वाहिद खान अशरफी, परवेज़ अंसारी, खालिद कादरी, मो. यासीन सबावत,सत्तार भाटी, अय्यूब सुलेमानी,फैजान आरटीआई, रमजान सामरिया, इरफान अंसारी, अली अंसार भाटी, इस्माइल गौरी, मुकद्दर अली, फिरोज सामरिया, अकरम शाह, फकीर मोहम्मद चढ़वा, यूसुफ तिलजीवाला, सदाकत अंसारी, मोहसिन सिंधी, आरिफ शेख आउवा, वसीम भाटी, समीर गौरी,हाजी इरफान मुस्लिम युवा फाउंडेशन के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
