Loading...

उत्तर प्रदेश के “संगठन सृजन कार्यशाला” में रूबी खान की सक्रिय भूमिका

Jaipur

Follow us

Share

जयपुर/लखनऊ,(रॉयल पत्रिका)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित “संगठन सृजन कार्यशाला” का शुभारंभ लखनऊ में हुआ, जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा इमरान प्रतापगढ़ी की विशेष शिरकत रही। इस पूरे आयोजन में उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग की प्रभारी रूबी खान की मेहनत, योजना और नेतृत्व निर्णायक भूमिका में रही। इमरान प्रतापगढ़ी के लखनऊ आगमन पर एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक रूबी खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। देर रात तक चली तैयारियों में वह खुद मोर्चा संभाले रहीं, जिससे यह साफ़ जाहिर हुआ कि प्रदेश में संगठन को मज़बूत करने को लेकर उनका समर्पण कितना गहरा है। कार्यशाला से पूर्व रूबी खान ने नई दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में AICC कार्यालय में इमरान प्रतापगढ़ी और उत्तर प्रदेश प्रभारी माननीय अविनाश पांडे से मुलाकात की। इस दौरान उत्तर प्रदेश में अल्पसंख्यक विभाग के संगठन सृजन व सशक्तिकरण को लेकर विस्तार से चर्चा हुई और आगे की रणनीति तय की गई। कार्यशाला में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों को मार्गदर्शन दिया गया और संगठन निर्माण के लिए जमीनी स्तर पर काम करने के निर्देश भी साझा किए गए। इस मौके पर इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि यूपी के अल्पसंख्यक विभाग को अगले 15 दिनों के भीतर अध्यक्ष मिल जाएगा। 100 दिनों के भीतर विधानसभा स्तर तक अल्पसंख्यक कांग्रेस अपना संगठन खड़ा करेगी। कार्यक्रम की सफलता का श्रेय रूबी खान उत्तरप्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के हर कर्मठ कार्यकर्त्ता को देती हैँ। रूबी खान ने इस अवसर पर कहा कि हमारा मक़सद संगठन को ज़मीनी स्तर तक मज़बूत करना है ताकि कांग्रेस की विचारधारा को हर वर्ग तक पहुँचाया जा सके। इमरान प्रतापगढ़ी की मौजूदगी ने हम सभी को एक नई ऊर्जा दी है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।