सेंट जोसफ कॉन्वेंट स्कूल के छात्रों का बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन
सादिक हिन्दुस्तानी
जयपुर/सांगानेर, (रॉयल पत्रिका)। सेंट जोसफ कॉन्वेंट स्कूल, प्रताप नगर, सांगानेर, जयपुर के कक्षा दसवीं-बारहवीं के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा परिणाम में अपेक्षा से ज्यादा अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।विद्यार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। कला विषय में छात्र अनुराग मीणा ने 98 प्रतिशत एवं आयुष भटनागर ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। रसायन विज्ञान में महिमा शर्मा ने 100 अंक लाकर बहुत बड़ी सफलता प्राप्त की है। ऋद्धि जैन ने कॉमर्स संकाय में 92 अंक प्राप्त कर न केवल अपने माता-पिता और शिक्षकों को गर्व महसूस कराया वल्कि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत का कार्य किया है। ऋद्धि की इस सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत,अनुशासन और समय प्रबंधन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विज्ञान विषय में महिमा शर्मा, करण सोगर, धृति मित्तल अभिषेक कुमार शर्मा, मधु कुमावत ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किये है। दसवीं की छात्रा कुमारी सोनल कोरजानी ने 95 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय का नाम रोशन किया। कक्षा दसवीं के लगभग 30 विद्यार्थियों ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम बढ़ाया है। विद्यालय के निदेशक डॉक्टर मुदित विलियम्स ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक गण एवं सभी विद्यार्थियों की भूरी भूरी प्रशंसा की है और कहा कि मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती। विद्यार्थियों की मेहनत के पीछे शिक्षकों के अनुभव का भी साथ रहा। जिस प्रकार विद्यार्थियों ने पूरे वर्ष मन लगाकर अध्ययन किया उसी प्रकार शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को उनके लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए दिन-रात एक कर दिए और उसी का परिणाम विद्यालय को आज गौरवान्वित कर रहा है। विद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि यह परिणाम विद्यालय की शिक्षा गुणवत्ता का परिचायक है। उन्होंने छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और कहा कि छात्रों की मेहनत शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग से यह सफलता संभव हो सकी है। आगे भी इसी तरह लगन से कार्य करते रहने के लिए प्रोत्साहित करते रहें।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
