Loading...

कागजी क्रिकेट एकेडमी का 20 मई को सचिन पायलट करेंगे उद्घाटन

Jaipur

Follow us

Share

मोहम्मद सादिक हिन्दुस्तानी

जयपुर/सांगानेर, (रॉयल पत्रिका)। भारत में क्रिकेट एक ऐसा खेल है जिसको बच्चे,जवान और बूढ़े भी पसंद करते हैं। इस खेल की दीवानगी लोगों के सिर पर चढ़कर बोलती है। करीब 20 वर्षों से जयपुर के सांगानेर में कागजी समाज, कागजी प्रीमियर क्रिकेट लीग का आयोजन करता आ रहा है। जिसमें कागजी समाज और अन्य समाज के बच्चे बढ़ चढ़कर भाग लेते हैं। कागजी प्रीमियर लीग का इतिहास बहुत पुराना रहा है। कागजी समाज के बुजुर्ग लोग बच्चों का तन-मन-धन से पूरा साथ देते हैं। इस क्रिकेट लीग में राजस्थान रणजी ट्रॉफी के दो-तीन खिलाड़ियों का भी आना-जाना रहा है। यहां तक की यूसुफ पठान, इरफान पठान भी गेस्ट के रूप में यहाँ आ कर इस क्रिकेट लीग की शोभा बढ़ा चुके हैं। इस समाज को अपने स्वयं के क्रिकेट ग्राउंड की अति आवश्यकता थी। जो अब जल्द पूरी होने जा रही है। क्रिकेट के सह संयोजक अजीज़ अजमेरी ने दी जानकारी के अनुसार 20 मई 2025 को अकादमी का उद्घाटन राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं टोंक विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान कांग्रेस विधायक सचिन पायलट एवं किशनपोल विधायक एवं हज कमेटी राजस्थान के पूर्व चेयरमेन अमीन कागजी के द्वारा होने जा रहा है।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में आरसीए के पूर्व उपाध्यक्ष अमीन पठान भी मौजूद रहेंगे। उद्घाटन समारोह के संयोजक अजीम कागजी और जाहिद कागजी है और सह संयोजक अजीज अजमेरी, अलीमुद्दीन बाबू कागजी, अमीर पठान और अब्दुल हक कोटा वाले ने संयुक्त बयान में कहा है कि इस उद्घाटन में ज्यादा से ज्यादा लोगो से शामिल होने की अपील की है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।