Loading...

इस्लामी कल्चर सेमिनार आयोजित

Jaipur

Follow us

Share

कोटा। मुफ्ती ए आजम राजस्थान हजरत मुफ्ती अख़्तर हुसैन कादरी के 25वां उर्स मुफ्ती ए मिल्लत के मौके पर तलवंडी स्थित होटल में इस्लामी कल्चर सेमिनार आयोजित हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। इस मौके पर खिराजे अकीदत पेश किया गया। सेमिनार में हैदराबाद मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी के डॉ. फहीम अशरफ ने चांद घूमता है या जमीन, इस पर बयान पेश किए। सेमिनार आयोजक मुफ्ती शमीम अशरफ रजवी ने बताया कि दिल्ली उर्दू कॉन्सिल के मौलाना कासिम ने तासुओफ पर रोशनी डाली। कटिहार जामिया के डॉ. गाजी मिस्बाही ने मुफ्ती ए मिल्लत की दीनी मिल्ली समाजी खिदमात को उजागर किया, जिसे सभी ने सराहा। इनके  अलावा प्रिंसिपल फहीम अहमद ने भारत की आजादी में मुस्लिम शहीदों का किरदार पर रोशनी डाली।  मौलाना शाहबाज, मौलाना अशरफ, कारी अब्दूल वकील ने संबोधित किया। इस अवसर पर मुल्क में अमन सुकून की दुआ के साथ लंगर तकसीम किया। मुफ्ती शमीम अशरफ ने बताया कि अगला सेमिनार अगस्त में आयोजित होगा।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।