Loading...

ASRB NET 2025 के लिए आवेदन शुरू, 582 पदों पर होगी भर्ती प्रीलिम्स परीक्षा 2 से 4 सितंबर, मेन्स 7 दिसंबर को

Follow us

Share

नई दिल्ली। कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड (ASRB) ने वर्ष 2025 के लिए ASRB NET, कृषि अनुसंधान सेवा (ARS), विषय वस्तु विशेषज्ञ (SMS) और वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी (STO) पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन की अंतिम तिथि 21 मई 2025 निर्धारित की गई है। उम्मीदवार www.asrb.org.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

प्रीलिम्स परीक्षा 2 से 4 सितंबर के बीच और मेन्स परीक्षा 7 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी।

कुल 582 पदों पर होगी भर्ती:

  • कृषि अनुसंधान सेवा (ARS): 458 पद
  • विषय वस्तु विशेषज्ञ (SMS): 41 पद
  • वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी (STO): 83 पद

शैक्षणिक योग्यता:

उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में मास्टर डिग्री या समकक्ष उपाधि/पीएचडी होनी चाहिए।

आवेदन तिथि:

  • प्रारंभ: 22 अप्रैल 2025
  • अंतिम तिथि: 21 मई 2025

आवेदन शुल्क:

ASRB NET परीक्षा के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को ₹1000, OBC/EWS को ₹500 तथा SC/ST/दिव्यांग/महिला/ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों को ₹250 शुल्क देना होगा।
ARS, SMS और STO पदों के लिए सामान्य वर्ग को ₹1000, OBC/EWS को ₹800 जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा।

आयु सीमा:

NET परीक्षा के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष है, अधिकतम आयु की कोई सीमा नहीं रखी गई है।
वहीं SMS और STO पदों के लिए आयु 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

वेतनमान:

चयनित अभ्यर्थियों को ₹80,000 से ₹1 लाख तक का मासिक वेतन दिया जाएगा।

चयन प्रक्रिया:

भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में होगी –

  1. प्रारंभिक परीक्षा (प्रीलिम्स)
  2. मुख्य परीक्षा (मेन्स)
  3. साक्षात्कार

आवेदन कैसे करें:

उम्मीदवार www.asrb.org.in पर जाएं, होमपेज पर “ASRB NET 2025 एप्लिकेशन” लिंक पर क्लिक करें, अपनी परीक्षा का चयन करें और निर्देशानुसार आवेदन पत्र भरें।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।