Loading...

भामाशाहों ने सांगानेर के राजकीय जिला अस्पताल में मरीजों को राहत देने का किया सुनहरा प्रयास

Jaipur

Follow us

Share

मोहम्मद सादिक हिन्दुस्तानी

सांगानेर/जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। गहलोत सरकार ने जल्दबाजी में कई सरकारी अस्पतालों को ईटर्नल हॉस्पिटल में तब्दील करने की पहल तो की लेकिन, मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा गया। मरीजों को जो सुविधाएं मिलना चाहिए थी। वह उपलब्ध कराने में असफल सिद्ध हुई। वर्तमान सरकार भी उदासीन बनी हुई है। घोषणाएं तो बहुत हुईं लेकिन अभी तलक धरातल पर दिखाई नहीं दे रही है। जिसके कारण सांगानेर की जनता में उदासी दिखाई दे रही है। हर तरफ जनता की जुबान पर एक ही कहावत सुनाई दे रही है कि खोदा पहाड़ निकली चुहिया। लेकिन हम बताना चाहेंगे कि थोड़ा धैर्य रखिए सांगानेर का शीघ्र कायाकल्प होने वाला है।

कूलर एसी का किया इंतजाम– भीषण गर्मी को देखते हुए मरीजों की सुविधा के लिए पिछले हफ्ते मानव सेवार्थ पर हितार्थ ग्रुप के सदस्यों ने कूलर लगवाए गए थे। रंग रसायन व्यापार मंडल सांगानेर ने ऑपरेशन थिएटर में, सांगानेर प्रिंट ट्रेडर्स एसोसिएशन ने इमरजेंसी में भामाशाह मुरलीधर शर्मा एवं संदीप शर्मा ने लैबोरेट्रीज में, भामाशाह राधेश्याम एवं सुनील डंगायच ने एक्स-रे रूम में,भामाशाह महेंद्र कुमावत द्वारा  डॉक्टर ड्यूटी रूम में 2 लाख 61 हजार रुपए के पांच ऐसी लगवाए गए।

सरकार की उदासीनता–ग्रुप के संयोजक घनश्याम कूलवाल ने बताया की सरकार ने दो डायलिसिस मशीनें एवं दो एसी दिए थे लेकिन सरकार की उदासीनता के कारण डायलिसिस यूनिट डेवलपमेंट ना हो सका। दो साल से पड़ी मशीनें  ऐसे ही धूल खा रही थी। मरीजों को डायलिसिस के लिए जयपुरिया एवं अन्य अस्पताल में जाना पड़ता था। जब इस बारे में डॉक्टर्स ने हमको बताया तो हमने एक बड़े हॉल का अल्युमिनियम से पार्टीशन कराकर तीन रूम बनवा दिए और अलग से डायलिसिस यूनिट तैयार करबा दिया। जिसमें दो मशीनें एवं आरो प्लांट लगवा कर यूनिट प्रारंभ करवा दी गई। यह कार्य श्री कल्याण सेवा समिति सांगानेर के द्वारा किया गया।इस अवसर पर कल्याण सेवा समिति कार्यकारिणी के सदस्य,रंग रसायन व्यापार मंडल कार्यकारिणी के सदस्य, प्रिंट ट्रेडर्स एसोसिएशन कार्यकारिणी के सदस्यों में उपस्थित भामाशाह मुरलीधर शर्मा, अजय शर्मा, कमल मोहन कूलवाल, संजय शर्मा, राजन शर्मा, ग्रुप संयोजक घनश्याम कूलवाल, राजेश शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। जिनका अस्पताल प्रशासन ने फूल माला पहनाकर स्वागत, सत्कार किया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।