गीष्मकालीन विशेष अभियान के तहत शीतल पेय पदार्थ पर खाद्य विभाग की कार्यवाही
पाली, (रॉयल पत्रिका)। प्रदेशभर में गीष्मकालीन विशेष अभियान में शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत मिलावट खोरों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही को अंजाम देते हुये पाली खाद्य सुरक्षा विभाग ने मैंगो ज्यूस जीरा रेड चिली ज्यूस पर कालू कॉलोनी स्थित अनामिका गृह उद्योग पर कार्यवाही की। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण एच गुईटे के निर्देशन में मिलावट पर वार करते हुये खाद्य सुरक्षा टीम ने कालू कॉलोनी स्थित पर कार्यवाही कर 04 ज्यूस के नमूने लेकर जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भिजवाये गये। अभिहीत अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.विकास मारवाल ने बताया की कार्बोडेट वॉटर यूनिट से जीरा मैंगो सॉफ्ट ड्रिंक के नमूने लिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेशचन्द्र शर्मा एवं दिलीप सिहं यादव मय टीम द्वारा कार्यवाही की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। मौके पर रखी कार्बोनेट वॉटर की अलग अलग फ्लेवर की 6164 लीटर बोतलो को जब्त कर जांच रिपोर्ट प्राप्त होने तक बिक्री नहीं करने के निर्देश दिये गये। गीष्मकालीन विशेष अभियान 05 मई तक जारी रहेगा। कारवाई में खाद्य सुरक्षा विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप सिहं यादव, सुरेशचन्द्र शर्मा, कंप्यूटर ऑपरेटर ओम प्रकाश प्रजापत मौजूद रहे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
