Loading...

पहलगाम घटना के विरोध में रामगंजमंडी के बाजार रहे बंद, पाकिस्तान के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन

Jaipur

Follow us

Share

सुकेत/रामगंजमंडी, (रॉयल पत्रिका)। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में रामगंजमंडी के बाजार बंद रहे। हिंदू संगठन और व्यापारी संगठनों ने पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया और आतंकवाद का पुतला जलाया इस घटना के विरोध में प्रदर्शन हुए जिसमें लोगों ने सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की पहलगाम घटना के विरोध में लोगों का आक्रोश साफ दिखा जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को निर्दोष पर्यटकों पर हुआ आतंकी हमले के विरोध में शुक्रवार को रामगंजमंडी के बाजार बंद रहे हिंदू संगठनों ने पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला जलाया व्यापारियों ने बाजार बंद कर अपना आक्रोश व्यक्त किया सुबह 11 – बजे स्टेशन चौराहे पर व्यापारी सामाजिक राजनीतिक और हिंदू संगठनों के लोग एकत्र हुए प्रदर्शनकारियों ने बैनर और तख्तियां लेकर आक्रोश रैली निकाली रैली स्टेशन चौराहे से बाजार नंबर 7 अंबेडकर चौराहा बाजार नंबर 3 से होते हुए शहीद पन्ना लाल चौराहे तक पहुंची सरकारी – कुआं चौराहे पर पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला दहन किया गया प्रदर्शनकारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा। उन्होंने सरकार से हमले के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की प्रदर्शन में पालिकाध्यक्ष अखिलेश मेडतवाल हिंदू जागरण मंच संयोजक संदीप गुप्ता भाजपा जिला महामंत्री नरेंद्र राजा कमल गुर्जर पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय गौतम भाजपा नेता नितिन शर्मा व्यापारी सुरेश लूथरा संजय पतीरा ब्रजेश पोरवाल अशोक अग्रवाल समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए प्रदर्शनकारियों ने तहसीलदार नेहा वर्मा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा हिंदू संगठनों का कहना था।  कि ऐसी घटनाओं पर चुप रहना राष्ट्र के प्रति उदासीनता है उन्होंने देश की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की वहीं बाजार संघ के एक बयान में कहा गया “बंद का उद्देश्य आतंकवादी हमले में मारे गए पर्यटकों के लिए न्याय की मांग करना और आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का प्रदर्शन करना है कस्बा सुकेत में भी आंतकवाद के खिलाफ प्रदर्शन कर आंतकवाद का पुतला जलाय।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।