राजस्थान पेंशनर्स मंच का एक दिवसीय सांकेतिक धरना
जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। राजस्थान पेंशनर्स मंच के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश जैन क्रांतिकारी के नेतृत्व में 25 अप्रैल को सरकार द्वारा आठवें वेतन आयोग का परिलाभ 31 मार्च के बाद सेवा निवृत्त होने वाले कर्मियों को नही देने की मंशा एवं पेंशन बंद की आशंका से आशंकित कर्मियों की समस्या निदान हेतु एक दिवसीय धरना दिया। क्रांतिकारी के आव्हान पर राजस्थान के हर जिले से पदाधिकारीगण धरना स्थल, शहीद स्मारक जयपुर पर एकत्रित हुए। क्रांतिकारी के अलावा हाल ही नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ अब्दुल मन्नान खान व राजस्थान स्टेट गंगानगर शुगर मिल बारां के डीएम के पद से सेवानिवृत्त हुए एमएच खान राजस्थान पेंशनर्स मंच जयपुर जिलाध्यक्ष सहित अनेक वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए भविष्य में आने वाले कर्मचारी व सेवानिवृत कर्मचारियों की पेंशन पर होने वाले कुप्रभाव पर प्रकाश डाला। तथा ऐसा नहीं करने हेतु अन्य मांगों के साथ ज्ञापन दिया। वक्ताओं द्वारा ज्ञापन में दी गई मांगों को नही मानने पर आंदोलन के लिए सभी साथियों को तैयार रहने को कहा गया।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
