Loading...

भट्टा बस्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Jaipur

Follow us

Share

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। पुलिस थाना भट्टा बस्ती, जयपुर उत्तर की टीम ने अवैध धारदार हथियार लेकर घूम रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से एक धारदार छूरा और एक चाकू बरामद किया गया है।जयपुर उत्तर की पुलिस उपायुक्त राशि डोगरा डूडी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस आयुक्त जयपुर बीजू जॉर्ज जोसेफ के निर्देश पर चाकूबाजी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए थे। इसी क्रम में अति. पुलिस उपायुक्त उत्तर (द्वितीय) बजरंग सिंह और सहायक पुलिस आयुक्त शास्त्री नगर शिवरतन गोदारा के सुपरविजन में भट्टा बस्ती थाना अधिकारी मुकेश कुमार के नेतृत्व में दो टीमें गठित की गईं। पहली टीम (एएसआई बाबूलाल, कांस्टेबल कुलदीप और देवकीनंदन) ने 27 अप्रैल 2025 को गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए साहिद उर्फ डकैत पुत्र गयासुद्दीन (उम्र 25 वर्ष), निवासी सर्वे नंबर 503, विजय नगर कच्ची बस्ती, थाना भट्टा बस्ती को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से अवैध धारदार छूरा बरामद किया गया। वहीं दूसरी टीम (एसआई भंवर सिंह, कांस्टेबल कालूराम और राकेश कुमार) ने उसी दिन दूसरी कार्रवाई करते हुए जावेद हुसैन पुत्र ताहिर हुसैन (उम्र 27 वर्ष), निवासी श्रीराम टीला, रहीसा लड्डे वाली के पास, थाना भट्टा बस्ती से अवैध चाकू बरामद कर उसे गिरफ्तार किया। साहिद उर्फ डकैत के खिलाफ कई गंभीर मामले दर्ज हैं, जिनमें NDPS एक्ट और IPC की धाराएं शामिल हैं। कई मुकदमे विचाराधीन हैं। भट्टा बस्ती पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने में मदद मिली है। आगे की कार्रवाई जारी है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।