Loading...

जयपुर के घाट गेट बाज़ार में जाम- बेलगाम

Jaipur

Follow us

Share

जयपुर (रॉयल पत्रिका)। जयपुर शहर के घाट गेट बाज़ार में हमेशा जाम लगा रहता है। यहां पर आधी सड़क तो ई-रिक्शा वाले रोके रखते हैं, बाकी पैदल चलने वाले रोड के बीच चलते हैं। अब फॉर व्हीलर, मोटर साइकिल, स्कूटी वालों को सड़क पर जगह ही नहीं मिल पाती। बड़ी मुश्किल से ये वाहन निकल पाते हैं। इसके अलावा एक समस्या यह भी है कि इस रोड पर भारी ट्रैफिक होने के कारण आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जाम में देख जाता है कि अगर ई रिक्शा में सवारी नहीं है तो भी वो भीड़ में ही खाली सवारी के नज़र आएंगे। दूसरे ई  रिक्शा वाले चलते-चलते बिना सिग्नल दिये गाड़ी कहीं पर रोक देते हैं और चलते-चलते गाड़ी घुमा देते हैं । जिससे किसी भी दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। रोड के दोनों साइडों में सब्ज़ी, फल फ्रूट आदि चीज़ें बेचने वालों के ठेले लगे रहते हैं। इस बाज़ार में जाम से निजात कब मिलेगी कुछ नहीं कहा जा सकता।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।