Loading...

होटल फेडरेशन ने पहलगाम हमले को लेकर ज्ञापन सौंपा

Jaipur

Follow us

Share

सवाई माधोपुर, (रॉयल पत्रिका) । होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान सवाई माधोपुर के जिला अध्यक्ष काजी एहतशामुद्दीन और अन्य पदाधिकारियों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर उग्रवादियों द्वारा किए गए हमले की कड़ी निंदा की। यह हमला, जो कि पर्यटन क्षेत्र पर आजादी के बाद का सबसे बड़ा हमला बताया गया, सभी ने इसे एक घृणित कृत्य मानते हुए दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ कर कड़ी सजा देने की मांग की। उन्होंने आगे कहा कि हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उन निर्दोष पर्यटकों के परिवारों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति दे। होटल फेडरेशन के सभी सदस्य इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं और उनके लिए न्याय की उम्मीद जताते हैं।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।