Loading...

‘जम्हूरियत’ में समीर खान और तस्लीम शैख़ की कास्टिंग का कमाल, लोकल टैलेंट को मिला नेशनल प्लेटफॉर्म

Jaipur

Follow us

Share

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। हाल ही में जयपुर और आस के क्षेत्रों में बहुचर्चित वेब सीरीज़ जम्हूरियत की शूटिंग का शेड्यूल पूरा हुआ। इस सीरीज में सैफ अली खान एक इंडियन फ्रीडम फाइटर के किरदार में नज़र आएंगे, जबकि प्रतीक गांधी एक पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका में एंव प्रियांशु चटर्जी भी एक अहम खास भूमिका में दिखाई देंगे।  फिल्म की कहानी आज़ादी के बाद देश में हुए पहले आम चुनाव पर आधारित है। इस वेब सीरीज की शूटिंग राजस्थान के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों पर की गई है। सरताज इवेंट एंड फिल्म प्रोडक्शन के कास्टिंग डायरेक्टर समीर खान ने जानकारी देते हुए बताया कि शूटिंग जयपुर, मंडावा, रघुनाथगढ़, मुकुंदगढ़, सांभर, सामोद पैलेस और ताले जैसी जगहों पर करीब एक से डेढ़ महीने चली।

  • राजस्थानी कलाकारों को मिला मौका

समीर खान ने बताया कि इस प्रोजेक्ट में जयपुर और आसपास के इलाकों से कई जूनियर और फीचर आर्टिस्ट को कास्ट किया गया है। उन्होंने कहा राजस्थान के लोकल टैलेंट को बढ़ावा देना और उन्हें राष्ट्रीय स्तर के प्रोजेक्ट्स में मौका देना हमारे लिए गर्व की बात है। इस सीरीज में कास्टिंग डायरेक्टर के तौर पर समीर खान और तस्लीम शेख ने मिलकर काम किया। प्रोडक्शन टीम में अरबाज़ खान (लाइन प्रोड्यूसर) साथ ही मोहम्मद शाकिर, अली खान और निक्का सिंह जैसे नाम शामिल हैं जिन्होंने इस प्रोजेक्ट को ज़मीन पर उतारने में अहम भूमिका निभाई। कलाकारों की दमदार परफॉर्मेंस के साथ साथ, राजस्थान के खूबसूरत लोकेशन भी इस वेब सीरीज को एक खास अनुभव बनाने वाले हैं। फिलहाल  जम्हूरियतकी रिलीज़ डेट घोषित नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद है कि यह वेब सीरीज जल्द ही नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।