राजस्थान स्टेट हज कमेटी की ओर से हज प्रशिक्षण एवं टीकाकरण शिविर आयोजित
शब्बीर हुसैन
कोटा,(रॉयल पत्रिका)। राजस्थान स्टेट हज़ कमेटी की और से रविवार 20 अप्रैल को बाबा जंगलीशाह में इस साल हज पर जाने वाले हाजियों के लिए टीकाकरण व प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। जिसमें कोटा जिले के 188 हाजियों का टिकाकरण किया गया। शिविर में हाजियों के ब्लड ग्रुप, वजन और शुगर की भी जांच की गई।हज कमेटी के संयोजक हाज़ी अब्दुल गफ्फार मिर्ज़ा और सूफी जहीर ने सभी हाजियों का इस्तक़बाल किया।कार्यक्रम के मेहमाने खुसूसी शहर काजी ज़ुबैर अहमद ने सभी हाजियों को मुबारकबाद पेश की और हाजियों से मुल्क की तरक्की और अमन शान्ति के लिये दुआ की गुजारिश की।सर्वोदया एजुकेशन ग्रुप के डायरेक्टर डॉ अज़हर मिर्ज़ा ने प्रोजेक्टर पर हाजियों को प्रशिक्षण दिया, जिसमें हज यात्रा से संबंधित व टिकट वीज़ा सहित ज़ियारत की सभी जानकारी से रूबरू कराया।इस मौके पर वक़्फ़ कमेटी कोटा के सदर सरफराज अंसारी, डॉ. मजीद मलिक कमांडों, निज़ामुद्दीन बबलू, बबलू पठान, आरिफ नागरा, रज़िया पठान सहित शहर के सभी मोअज़्ज़िज़ लोगो ने शिरकत की।शिविर में अल-फ़लाह ट्रस्ट की और से हाजियों को इमरजेंसी मेडिकल किट भी दिया गया जिसमें सभी जरूरी दवाइया, लोशन, सनक्रीम आदि रखा गया।कार्यक्रम में वक़्फ़ कमेटी की टीम व अन्जुमन इस्लामिया स्कूल की टीम ने भी भरपूर सहयोग किया।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
