सातल खेड़ी में एक पौधा मां के नाम
सातलखेड़ी, (रॉयल पत्रिका)। राजस्थान को हरित प्रदेश के रूप में विकसित करने के लक्ष्य को लेकर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की पहल पर पिछले सत्र में लगाए पौधों को वृक्ष बनाने के लिए भीषण गर्मी में शिक्षकों के साथ ग्रामीण भी सहयोगी बन रहे है। “एक पौधा मां के नाम” अभियान में कुदायला के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय द्वारा गत वर्ष 500 पौधे लगाए थे। भीषण गर्मी में पौधों को जीवित रखना शिक्षकों के लिए चुनौती बना हुआ है। इससे निपटने के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य सत्यप्रकाश जोशी व एसडीएमसी प्रभारी वरिष्ठ अध्यापिका कृष्णा मेहरड़ा ने एसडीएमसी सदस्यों व ग्रामीणों के साथ बैठक कर पौधों को गर्मी से बचाने के लिए चर्चा की। इस पर एसडीएमसी सदस्य व ग्रामीण मदद के लिए आगे आए।इस रविवार छुट्टी के दिन ईको क्लब प्रभारी विष्णुप्रकाश आचार्य, शिक्षक नीरजसिंह व महेन्द्रसिंह भाटी ने एसडीएमसी सदस्यों पूनमचंद सुमन, वार्डपंच रामचंद्र मीणा व राजेश मीणा के साथ मिलकर कुएं की मोटर से पौधों को पानी दिया। उन्होंने बताया कि प्रदेश को हरा भरा करने के एक पौधा मां के नाम अभियान को लेकर प्रत्येक रविवार या अवकाश के दिन पौधों को पानी दिया जाएगा।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
