ईडी भी पिंजरे का तोता बन गया – गोयन्दा
डॉ. तोहिद
सुकेत, (रॉयल पत्रिका)। रामगंजमंडी में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ बदनीयती से ईडी द्वारा दाखिल की गई चार्जशीट के खिलाफ रामगंजमंडी विधानसभा क्षेत्र की ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ए और बी के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित प्रदर्शन को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह गोयंदा ने कहा केंद्र सरकार ईडी, सी बी आई, इनकम टेक्स आदि संस्थाओं को अपने राजनीतिक उद्देश्यों को पूरा करने और विपक्ष को दबाव में लेने के लिए कर रही है। ईडी को भी पिंजरे का तोता बना दिया गया है, जैसे ही किसी मुद्दे पर विपक्ष मजबूत दिखता है, या किसी राज्य में चुनाव होते है, ईडी की कार्यवाहियां शुरू हो जाती है। यह संयोग नहीं योजना से किया जाता है, कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ खड़ा है। हम ईडी की कार्यवाहियों की निंदा करते है ब्लॉक ए अध्यक्ष हेमंत तिवारी ने कहा कांग्रेस नेताओं पर दुर्भावनापूर्ण ईडी कार्यवाहियों को देश देख रहा है और इससे आमजन के अंदर संवैधानिक संस्थाओं के प्रति सम्मान में कमी आ रही है। यह देश के लोकतंत्र के लिए अच्छा संकेत नहीं है, इस अवसर पर पूर्व उपप्रधान राजेंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा विपक्ष की मजबूती से सत्तापक्ष डरा हुआ है और आमजन का ध्यान बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी से हटाने के लिए इस प्रकार की कार्यवाहियां की जाती है। कांग्रेस कार्यकर्ता इसका सड़क पर उतरकर विरोध करेगा आज प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लिए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे वही संविधान को बचाने के लिए आवाह्न करते दिखे जहां ब्लॉक अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह गोयंदा, हेमंत तिवारी के साथ ही पूर्व उपप्रधान राजेंद्र सिंह सिसोदिया, ब्लॉक कांग्रेस के संघटन महामंत्री कमल गुर्जर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम सिंह भदौरिया, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष टिंकू राठौर, ब्लॉक उपाध्यक्ष सईददुद्दीन भैय्या, जहांगीर खान, जगदीश पोरवाल, लक्ष्मण सिंह, बबलू महासचिव नारायण मेघवाल, श्याम आचार्य, पंचायत समिति सदस्य रेखा बामी, पूर्व सरपंच सुकेत प्रहलाद राठौर, शांति अहिंसा विभाग के संयोजक सत्यनारायण खटीक, ब्लॉक सचिव अशरफ अली, मनीष पारेता, इरफान सैयद रंगरेज, ब्लॉक प्रवक्ता चतुर्भुज अहीर, रजनीश मेहरा, असंगठित मजदूर यूनियन अध्यक्ष सुनील मेहरा, जसवंत मीणा खैराबाद, सुरेश माली, पृथ्वीशाइजा, सुरेश बागरी, रईस एवन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन में भाग लिया।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
