Loading...

मनिहार विकास समिति की नवगठित कार्यकारणी गठित

jaipur

Follow us

Share

  • इस्लामुद्दीन खान अध्यक्ष हाजी इकरामुद्दीन सचिव निर्वाचित

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। मनिहार विकास समिति के 5 अप्रैल 2025 को दिवार्षिक चुनाव संपन्न हुए। जिसमें रिटायर्ड चीफ इंजीनियर आईडी खान अध्यक्ष एवं हाजी इकरामुद्दीन सचिव सर्वसम्मति से चुने गए। कार्यकारिणी के दूसरे पदाधिकारीयों एवं सदस्यों का चुनाव भी सभी समाज बंधुओ की सहमति से किया गया। इस्लामुद्दीन खान लगातार दूसरी बार समाज के अध्यक्ष चुने गए हैं। नवनिर्वाचित अध्यक्ष इस्लामुद्दीन खान राजस्थान सरकार के जलदाय विभाग में चीफ इंजीनियर के पद से रिटायर्ड हुए हैं। इस्लामुद्दीन खान ने समाज के शिक्षा के स्तर के उच्च स्तर पर ले जाने के लिए सीकर में हॉस्टल बनाने की पहल की थी। उन्होंने हॉस्टल बनाने के वायदे को पूरा करने के लिए समाज के कर्मठ और समाज को समर्पित लोगों की टीम बनाई और मात्र एक वर्ष में समाज के छात्रों के लिए तीन मंजिला हॉस्टल बनकर तैयार कर दिया। हॉस्टल में छात्रों का एडमिशन शुरू हो गया है। दूसरी तरफ दूसरी बार अध्यक्ष बनने पर अध्यक्ष इस्लामुद्दीन खान के नेतृत्व ने मनिहार विकास समिति में समाज सुधार के लिए कुछ महत्वपूर्ण फैसले लिए जिसमें किसी के इंतकाल में बड़े खाने पर पाबंदी लगाने और निकट संबंधियों को और मदरसे के 10-11 बच्चों को बुलाकर कुरानख्वानी करवाने पर भी गुजारिश की।  समाज की बैठक सीकर में मनिहार विकास समिति द्वारा संचालित हॉस्टल में हुई और जिसमें निर्वाचित संपूर्ण कार्यकारिणी इस प्रकार है –

संरक्षक: हाजी बदरूदीन (खेड़ी राड़ान), हाजी इस्माइल कुरैशी (नीमकाथाना)

पदाधिकारी: इस्लामुद्दीन ख़ान (अध्यक्ष), हाजी इकरामुद्दीन सैयद (सचिव), एडवोकेट मो. हनीफ़ (उपाध्यक्ष), हाजी रसूल बक्श (उपाध्यक्ष), हाजी रफीक मोहम्मद (उपाध्यक्ष), जमील कुरैशी (संयुक्त सचिव), मोहम्मद इक़बाल (उप सचिव), हाजी नानू ख़ान (कोषाध्यक्ष), इब्राहिम ख़ान (उपकोषाध्यक्ष), हाजी सदीक मोहम्मद (मुख्य प्रवक्ता), अजीज मोहम्मद सैयद (आई.टी./प्रवक्ता), एड. सदीक मोहम्मद (सलाहकार), हाजी जाकीर मोहम्मद (संगठन मंत्री – जयपुर), अजीज मोहम्मद टीटनवाड़ (संगठन मंत्री), हाजी यासीन अली (संगठन मंत्री), जब्बार ख़ान (संगठन मंत्री – गंगानगर ब्लॉक), रफीक मोहम्मद (संगठन मंत्री), सिकंदर अली सैयद (शिक्षा प्रकोष्ठ प्रभारी)

सदस्य: हाजी फजलुर्रहमान (जयपुर), रफीक शेख सी.आई. (जयपुर), हाजी मोहम्मद मुस्तफा (जयपुर), हाजी निजामुद्दीन (खंडेला), सिराज खान (मुकुन्दगढ़), अब्दुल हमिद (जयपुर), शमसेर खान (सुल्ताना), नजीर मोहम्मद (चौमूं), गुलाब खान (पचलंगी), इकबाल मोहम्मद (सुदरपुरा), अकबर अली (नंगली सलेदीसिंह), मुमताज अली (चनाना), तोफीक मोहम्मद (गुढ़ा गोंडजी), सरवर खान (जाखल), सलीम मोहम्मद (उदयपुरवाटी), यूनुस अली (उदयपुरवाटी), हबीब मोहम्मद (नवलगढ़)।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।