हाजियों की पहली उड़ान जयपुर से 1 मई को
- प्रदेश से कुल 4250 हजयात्री जाएंगे हज यात्रा पर
जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। हज 2025 यात्रा के लिए जयपुर से रवाना होने वाली फ्लाइटों की तारीख़ और समय की सूची जारी कर दी गई है। पहला जत्था 1 मई 2025 को शाम 6:10 बजे की फ्लाइट से रवाना होगा। हज यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 17 फ्लाइटों की व्यवस्था की गई है, जो 1 मई से 8 मई 2025 तक अलग-अलग समय पर रवाना होंगी। हर दिन एक से तीन फ्लाइट्स तक चलाई जाएंगी, जो हज यात्रियों को सीधे मक्का के सफर पर लेकर जाएंगी। सभी यात्रियों को हिदायत दी गई है कि वे अपनी फ्लाइट के निर्धारित समय से कम से कम 5 घंटे पहले एयरपोर्ट पर पहुँचना सुनिश्चित करें। हज कमेटी की ओर से सभी यात्रियों को आवश्यक दस्तावेज़, पासपोर्ट, टिकट और अन्य ज़रूरी सामान साथ लाने की सलाह दी गई है। जयपुर से हज के इस सफर को लेकर ज़िला प्रशासन, एयरपोर्ट अथॉरिटी और हज कमेटी पूरी तरह तैयार है। यात्रियों के लिए चिकित्सा सुविधा, सहायता डेस्क और विशेष गाइड भी तैनात रहेंगे।
- उड़ानों का पूरा शेड्यूल तय
जयपुर के सांगानेर स्थित एयरपोर्ट से 1 से 8 मई के बीच हर दिन एक से तीन उड़ानें रवाना होंगी। फ्लाइट्स की सूची के मुताबिक –1 मई को पहली फ्लाइट, 2 व 3 मई को दो-दो उड़ानें, 4 व 6 मई को तीन-तीन फ्लाइट्स,5 व 7 मई को दो और तीन फ्लाइट्स और 8 मई को अंतिम उड़ान रवाना होगी। इस बार राजस्थान से 542 यात्री जयपुर से, जबकि राज्यभर से कुल 4250 यात्री इस साल हज यात्रा करेंगे। वापसी की फ्लाइटें 12 जून 2025 से शुरू होंगी।
- हिदायतें और इंतज़ाम
हज कमेटी ऑफ इंडिया ने सभी यात्रियों को हिदायत दी है कि वे अपनी फ्लाइट के निर्धारित समय से कम से कम 5 घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचें। हज कमेटी, एयरपोर्ट अथॉरिटी और ज़िला प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष सहायता डेस्क, मेडिकल सुविधा और गाइड की व्यवस्था की है। साथ ही यात्रियों को अपने पासपोर्ट, टिकट और सभी ज़रूरी दस्तावेज़ साथ लाने की अपील की गई है।
12 साल से कम उम्र के बच्चों की हज यात्रा रद्द
इस बार सऊदी अरब सरकार ने 12 साल से कम उम्र के बच्चों के हज पर जाने पर रोक लगाई है। इस फैसले के चलते देशभर के 291 बच्चों की हज यात्रा कैंसिल कर दी गई है। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने घोषणा की है कि ऐसे सभी यात्रियों को जमा की गई पूरी रकम वापस कर दी जाएगी।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
