Loading...

‘आगाज़’ का सराहनीय प्रयास, 100 से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण और रोजगार

jaipur

Follow us

Share

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। आगाज़ एडटेक एकेडमी द्वारा संचालित स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन समारोह रविवार को भव्य रूप से आयोजित किया गया। आमेर रोड पर स्थित होटल रॉयल साँझ में संपन्न इस समारोह में प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए और रोज़गार प्राप्त करने वाले युवाओं को सम्मानित किया गया। आगाज़ संस्था के सचिव मोहम्मद शहजाद खान ने बताया कि वर्ष 2016 से अब तक संस्था ने 1000 से अधिक युवाओं को प्रशिक्षित किया, जिनमें से 70 प्रतिशत से अधिक को रोजगार प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024-25 में रिटेल, बैंकिंग और कंप्यूटर जैसे क्षेत्रों में 110 युवाओं को प्रशिक्षित किया गया, जिनमें से 80 से अधिक युवाओं को प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी के अवसर प्राप्त हुए हैं। इस मौके पर संस्थान के डायरेक्टर मोहम्मद शहजाद ने बताया कि आगाज़ एडटेक एकेडमी ने हमेशा से युवाओं को उद्योगों से जोड़ने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्था कई वर्षों से आईटी, बैंकिंग और मल्टीनेशनल कंपनियों के साथ मिलकर संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम चला रही है ताकि युवाओं को न केवल व्यावसायिक कुशलता मिले बल्कि उन्हें बेहतर रोजगार भी मिल सके। संस्था द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र देकर उन्हें नई उड़ान दी गई, और प्रशिक्षण के उपरांत 80 से अधिक युवाओं को रोजगार में सफलता मिली। इस पहल को समाज और उद्योग जगत से काफी सराहना मिल रही है। समारोह में डॉ. सुमन भाटिया, प्रो. अजित कुमार सिंह, यासीन मुहम्मद और नईम रब्बानी विशिष्ट अतिथियों के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन आगाज़ स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर सईद अली और सेंटर हेड नकुल महेशवरी ने किया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।