डिजिटल इंडिया की ओर रेलवे का कदम
- जोधपुर स्टेशन पर अब मिलेगा स्मार्ट लॉकर सिस्टम
जोधपुर, (रॉयल पत्रिका)। उत्तर पश्चिम रेलवे, जोधपुर मंडल ने यात्रियों की सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए जोधपुर रेलवे स्टेशन पर डिजिटल लॉकर सुविधा शुरू की है। यह पहल यात्रियों को उनके सामान की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए की गई है। मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि इस सुविधा के माध्यम से यात्री स्टेशन पर अपने सामान को सुरक्षित रूप से डिजिटल लॉकर में रख सकते हैं। लॉकर के उपयोग के लिए यात्री को अपने मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा, जिसके माध्यम से वह लॉकर को सक्रिय कर सकेगा। इस प्रक्रिया में ऑनलाइन भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विकास खेड़ा ने बताया कि यात्री डिजिटल पैनल पर अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर ओटीपी के माध्यम से लॉगिन करेंगे। फिर, एक बार रजिस्ट्रेशन (नाम और ईमेल आईडी सहित) पूरा करने के बाद, यात्री लॉकर का साइज चुन सकता है। इसके बाद पैनल पर प्रदर्शित QR कोड स्कैन कर पेमेंट करने पर लॉकर उपयोग के लिए उपलब्ध हो जाएगा। इस सुविधा से न केवल जोधपुर स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को सामान की सुरक्षा मिलेगी, बल्कि यह रेलवे द्वारा डिजिटल इंडिया की दिशा में एक और सशक्त कदम है।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
