Loading...

गांधी परिवार और रणथंभौर का रिश्ता फिर हुआ ताज़ा, राहुल ने देखे बाघों के नज़ारे

jaipur

Follow us

Share

सवाई माधोपुर। कांग्रेस नेता एंव लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी इन दिनों अपनी निजी यात्रा पर राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर नेशनल पार्क के दौरे पर हैं। राहुल गांधी ने आज एक बार फिर रणथम्भौर नेशनल पार्क का भ्रमण कर बाघों की अठखेलियां देखी। इस दौरान रणथंभौर के बाघ-बाघिन भी राहुल गांधी पर मेहरबान रहे और उन्हें जमकर बाघों की साइटिंग हुई। रणथंभौर दौरे के दौरान राहुल गांधी ने गुरुवार सुबह व शाम तथा आज शुक्रवार सुबह की पारी में भी रणथंभौर में टाइगर सफारी का लुफ़्त उठाया। उन्होंने तीन बार टाइगर सफारी का आनंद लिया और हर बार उन्हें बाघों के दीदार भी हुए। शुक्रवार सुबह की सफारी से पहले उन्होंने रणथंभौर के मुख्य प्रवेश द्वार पर कांग्रेस कार्यकर्ता छुट्टन मीणा के साथ फोटो भी खिंचवाई। कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह गुर्जर ने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी सवाई माधोपुर रणथंभौर अपनी निजी यात्रा के चलते आए हे और वे यहां पांच सितारा होटल शेर बाघ में ठहरे हुए हैं। जिन्होंने कल भी सुबह ओर शाम की पारी में रणथंभोर नेशनल पार्क का भ्रमण कर बाघों के दीदार किए। गिर्राज सिंह गुर्जर ने बताया कि राहुल गांधी ने आज भी सुबह की पारी में रणथंभोर नेशनल पार्क में भ्रमण किया। राहुल गांधी को गुरुवार सुबह की पारी में जहाँ रणथंभौर के जोन नंबर तीन के गूलर वन क्षेत्र में बाघिन सिद्धी के शावक के दीदार हुए। वहीं गुरुवार शाम की पारी में रणथंभौर के जोन नंबर दो में बाघिन टी 84 एरोहेड व उसके शावकों की अठखेलियां देखी। राहुल गांधी ने शिवराज एनीकट वन क्षेत्र में बाघिन और उसके शावकों को शिकार का लुफ्त उठाता देखा, जिसे उन्होंने अपने कैमरे में भी कैद किया। वहीं आज शुक्रवार सुबह की पारी में भी राहुल गांधी ने रणथम्भौर के जोन नंबर दो और तीन में टाइगर सफारी की। जहां उन्होंने जोन नंबर दो पर रिद्धी व उसके शावक और जोन नंबर तीन में बाघिन टी 84 ऐरोहेड व उसके शावकों के दीदार किए।

गांधी परिवार और रणथंभौर का गहरा नाता : रणथंभौर नेशनल पार्क से गांधी परिवार का पुराना और भावनात्मक जुड़ाव रहा है। राहुल गांधी की बहन और वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा अक्सर रणथंभौर आती रहती हैं। उनके साथ उनके पति रॉबर्ट वाड्रा और बच्चे भी रणथंभौर की वाइल्ड लाइफ का लुत्फ उठाते हैं। प्रियंका गांधी भी साल में दो से तीन बार यहां भ्रमण करती हैं।राहुल गांधी की इस यात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पार्क में उनके भ्रमण के दौरान सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। जानकारी के अनुसार राहुल गांधी के साथ कुछ विदेशी और देश के करीबी मेहमान भी हैं, जो उनके साथ टाइगर सफारी का अनुभव साझा कर रहे हैं। राहुल गांधी बुधवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद अहमदाबाद से फ्लाइट द्वारा जयपुर पहुंचे थे और वहां से सड़क मार्ग से रात करीब 10 बजे सवाई माधोपुर पहुंचे थे।

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।