Loading...

समाजसेवा में सक्रिय डॉ. मोहम्मद शोएब अब कांग्रेस अधिवेशन में निभाएंगे अहम भूमिका

Jaipur

Follow us

Share

सवाईमाधोपुर/अहमदाबाद, (रॉयल पत्रिका)। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव डॉ. मोहम्मद शोएब पिछले कई वर्षों से समाजसेवा के क्षेत्र में बेहद सक्रिय हैं। चाहे कड़ाके की सर्दी में ज़रूरतमंदों को कंबल वितरित करना हो, या गर्मी के मौसम में ठंडे पानी की व्यवस्था, डॉ. शोएब हमेशा जनसेवा में आगे रहते हैं। इसके साथ ही वे भोजन वितरण जैसे कार्यों में भी लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भी उनका योगदान उल्लेखनीय है, जहाँ वे पिछले 10 वर्षों से गरीब और ज़रूरतमंद बच्चों के लिए शिक्षा की व्यवस्था में जुटे हुए हैं। हाल ही में उनके सवाईमाधोपुर दौरे के दौरान यह बात सामने आई कि डॉ. शोएब का वन्यजीवों से भी गहरा लगाव है। उन्होंने अपने परिवार के साथ रणथंभौर नेशनल पार्क में भ्रमण किया, जहाँ उन्होंने प्रसिद्ध टाइग्रेस ‘रिद्धि’ को उसके तीन शावकों के साथ देखा, साथ ही एक भालू का भी दुर्लभ दृश्य अनुभव किया। इस दौरान कमल शर्मा, जो गाइड की भूमिका में थे, उनके साथ मौजूद रहे। डॉ मोहम्मद शोएब ने अपने टीम मेम्बर्स के साथ ये चर्चा कि के हम वन्य जीवो के लिए और क्या क्या कर सकते है और इस अभ्यारण् को और कैसे बेहतर बना सकते है। इस दौरे के दौरान पता चला की पीसीसी सचिव डॉ मोहम्मद शोएब ना केवल मनुष्यों से बल्कि जानवरो एंड प्रकृति से काफ़ी लगाव रखते है।

डॉ. शोएब दो दिन तक अनुराग पैलेस में रुके और वहां भी अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों से जुड़े रहे। अब इस दौरे के बाद उन्होंने अपनी टीम के साथ बैठक कर यह निर्णय लिया कि वे गुजरात में 8-9 अप्रैल को आयोजित कांग्रेस के अधिवेशन में भाग लेंगे। यह अधिवेशन अहमदाबाद के साबरमती तट पर आयोजित हो रहा है, जिसकी अध्यक्षता मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे। 8 अप्रैल को CWC की बैठक सरदार पटेल मेमोरियल में और 9 अप्रैल को AICC की बैठक गांधी आश्रम और कोचरब आश्रम के बीच तट पर होगी। इस अधिवेशन की थीम है: “न्याय-पथ – संकल्प, समर्पण, संघर्ष”, जो कांग्रेस की सामाजिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस जलसे में कांग्रेस के पूरे देश से बड़े बड़े कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे सूत्रो के मुताबिक इस कार्यक्रम के बाद राजस्थान कांग्रेस कमेटी में फेर बदल होने की उम्मीद है ।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।